Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

उत्तराखंड बस हादसा: अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी बस, 7 की मौत

उत्तराखंड बस हादसा: अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी बस, 7 की मौत। उत्तराखंड के अल्मोड़ा से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, रामपुर की तरफ आ रही यात्री बस मार्चुला के पास खाई में जा गिरी। बस में 42 लोगों के बैठने की क्षमता है। अब तक 7 यात्रियों की मौत की खबर है।

उत्तराखंड बस हादसा: अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी बस, 7 की मौत

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार थे और कितने हताहत हुए हैं। मार्चुला में इस स्थान पर पहले भी हादसे होते रहे हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि