katniLatest

ACC किलन में भस्म होने आज भोपाल ज़ोन से कैमोर पहुंची सवा सौ क्विंटल गांजे की खेप

कैमोर। कल कैमोर स्थित एसीसी प्लांट के किलन में शहडोल पुलिस रेंज से लाया गया 67 क्विंटल से भी अधिक मात्रा का गांजा जलाकर विनष्ट किया गया।

IMG 20201120 WA0021

शहडोल रेंज के बाद आज नंबर भोपाल पुलिस रेंज का था।पहले से तय कार्ययोजना के तहत आज पुलिस एवं न्याय विभाग की उच्च स्तरीय टीम की देखरेख में भोपाल रेंज के विभिन्न थाना छेत्रों से पुलिस कार्यवाही के दौरान जप्त किया गया लगभग सवा सौ क्विंटल गांजा कैमोर लाया गया।

तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एसीसी के एएफआर विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों ने 1200 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक तापमान में इस गांजे को किलन में जलाकर नष्ट किया। इस प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में एसीसी के आपदा प्रबंधन दल ने भी सहयोग दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम