ABVP ने निकाली आधा किलोमीटर की विशाल तिरंगा यात्रा

कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 500 मीटर की भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर में किया गया जिसमे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

तिरंगा यात्रा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ फोरेस्टर प्ले ग्राउंड से किया गया जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मुख्य रेलवे स्टेशन में समाप्त हुई। इस दौरान मुख्य रूप से मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल,समाजसेवी रणवीर कर्ण, अम्बरीष वर्मा उपस्थित थे।

जिला संयोजक अजय वीरभद्र माली ने बताया कि विद्यार्थी परिषद कटनी द्वारा प्रतिवर्ष देश भक्ति का संदेश देने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान जिला संयोजक अजय वीरभद्र माली, सहसंयोजक विकास यादव, नगर मंत्री अखिल मिश्रा, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य सिप्तेन रजा, तृप्ति जैन, सोनल वाधवा, सौरभ शुक्ला, शुभान अली, राघवेंद्र खरे, प्रादुम यादव,अनुज तिवारी, पुलकित सिंह, सत्यम गुप्ता, शिवम विश्वकर्मा, विनय नागवंशी, रंजीत पटेल, दुर्गेश रजक, उत्कर्ष गुप्ता, मीना ठाकुर, निशा सिंह, अंजली राय, हिना कछवाहा, सिमरन सिंह, मरियम शुभांशी बेनी, स्वीटी नगरिया, तान्या दुबे, साक्षी श्रीवास्तव, पायल सोनी, काजल,साक्षी, वैशाली, रुचि, विमलेश, कृष्ना, अनामिका आदि उपस्थित थे।

 

Exit mobile version