
बिजली के खम्बे से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उनके घर का चिराग बुझ गया। घटना चाका की है। मृतक पान उमरिया निवासी है।
जानकारी के मुताबिक चाका में बिजली के खंभे में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार सुबह 6:00 बजे एक घर के बाहर बिजली के खंबे में करंट था जिसे राहुल पिता कत्तु चक्रवर्ती निवासी पान उमरिया ने पकड़ा और वह जोरदार झटका लगने से वहीं गिर पड़ा 22 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम करा मामले को जांच में लिया है। युवक यहां मजदूरी करता था।








