katniमध्यप्रदेश

सायना महाविद्यालय में क्रिसमस डे का हुआ शानदार आयोजन,एक पर्व जो आपको प्रेम, शांति और एकता की ओर ले जाता है:- डॉ.सी.राजेश कुमार

...

सायना महाविद्यालय में क्रिसमस डे का हुआ शानदार आयोजन,एक पर्व जो आपको प्रेम, शांति और एकता की ओर ले जाता है:- डॉ.सी.राजेश कुमा

कटनी -सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी द्वारा आज क्रिसमस डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस चौकी झिंझरी से सुश्री प्रियंका राजपूत उपस्थित हुई। सर्वप्रथम उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात भगवान यीशु मसीह जी का संदेश व प्रार्थना की गई। इसके पश्चात ईशा मशीह जी के जन्म की कहानी जो कि महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा तैयार कर शानदार मंचन किया गया। इसके पश्चात स्किट, कैरोल व नैंसी, जया के द्वारा शानदार नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। इसी बीच सेंटा क्लॉज की शानदार एंट्री होती है और सभी को टॉफी, गिफ्ट बाँटते हुए सभी मिलकर एक दूसरे को बधाई देते हैं। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार द्वारा क्रिसमस पर्व की बधाई देते हुए बताया यह पर्व ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है।

क्रिसमस के दिन लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं और एक दूसरे को उपहार देते हैं। यह पर्व पूरे विश्व में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस के दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। क्रिसमस का इतिहास बहुत पुराना है।

यह पर्व पहली बार 336 ईस्वी में रोमन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन द्वारा मनाया गया था। उस समय यह पर्व सिर्फ रोमन साम्राज्य में ही मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे यह पर्व पूरे विश्व में फैल गया। इस अवसर पर लोग अपने घरों को सजाते हैं, क्रिसमस ट्री लगाते हैं, और एक दूसरे को उपहार देते हैं। यह पर्व पूरे विश्व में शांति, प्रेम, और एकता का संदेश फैलाता है।

इसे भी पढ़ें-  मुकेश चंदेरिया बने संभागीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन में हुई नियुक्ति

इसके पश्चात महाविद्यालय में सम्पन्न हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता व इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि व प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिसमें देव जगवानी,अनिकेत राय,सौम्या,अनामिका,राजीव, रौनक,मुनेंद्र, तनु, साक्षी, हर्ष, ऋचा, कार्तिक विजेता रहे। एवं इस प्रतियोगिता में डॉ. प्रकाश बारी,  अरुण उरमलिया,  हीरा लाल केवट निर्णायक की भूमिका में रहे। इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक व छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ सोनी व त्रतिका ने किया। कार्यक्रम की संयोजक सुश्री आयुषी त्रिपाठी ने सफल संचालन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

 

 

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि

Related Articles

Back to top button