Site icon Yashbharat.com

अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार,ऑपरेशन शिकंजा” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,लगभग ₹1 लाख मूल्य की 184 लीटर देशी, विदेशी एवं कच्ची शराब जब्त

Picsart 26 02 11 13 42 37 122

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार,ऑपरेशन शिकंजा” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,लगभग ₹1 लाख मूल्य की 184 लीटर देशी, विदेशी एवं कच्ची शराब जब्

कटनी- जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के अंतर्गत दिनांक 10 फरवरी को कटनी पुलिस द्वारा जिलेभर में एक साथ व्यापक एवं सघन कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने अवैध देशी एवं विदेशी शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान विभिन्न संदिग्ध ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध शराब, कच्ची मदिरा तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं सामग्री नष्ट की गई।

अभियान में कुल दर्ज प्रकरण में 67 गिरफ्तार जब्त अवैध देशी/विदेशी शराब :–117 लीटर,कच्ची जिनसे शराब, 67 लीटर जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य : ₹98,020 की जप्त की गयी है

सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री या परिवहन की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Exit mobile version