Latest
गुना-आरोन रोड हादसा: ट्रक से टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत, चार घायल
गुना-आरोन रोड हादसा: ट्रक से टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत, चार घायल
गुना-आरोन रोड हादसा: ट्रक से टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत, चार घायल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में आरोन मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें से दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। मृतकों के नाम आकाश चौरसिया, नमोनारायण मीणा और मनीष बताए गए हैं। वहीं योगेश कारोलिया, पारस करोलिया, सूरज जाटव, अजय शाक्य हादसे में घायल हो गए। इनमें से योगेश और पारस गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।








