Latest
9 अगस्त को होगा राज्यसभा में होगा उपसभापति का चुनाव
नई दिल्लीः राज्यसभा के उप सभापति का चुनाव इसी सप्ताह नौ अगस्त,गुरुवार को होगा और इसके लिए आठ अगस्त बुधवार तक नामांकन किए जा सकते हैं। सदन के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने आज राज्यसभा में इस आशय की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि सदन के उप सभापति का चुनाव नौ अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। इसके लिए नामांकन आठ अगस्त, बुधवार 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तय सीमा के बाद कोई नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राज्यसभा के उप सभापति पी.जे. कुरियन के जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त है।








