FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

7th Pay Commission को सरकार की हरी झंडी, 4 फीसदी DA का एलान जल्द; मिलेंगे पूरे 27,000 रुपये एक्सट्रा ! AICPI ने जारी कर दी रिपोर्ट

7th Pay Commission को सरकार की हरी झंडी, 4 फीसदी DA का एलान जल्द; मिलेंगे पूरे 27,000 रुपये एक्सट्रा ! पिछले 2 बार से सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर रही है और जुलाई महीने में सरकार एक बार फिर से 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी कर सकती है।

 

7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों (central government employees) के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ते में इजाफा (DA Hike news) कर दिया है।

बढ़े हुए महंगाई भत्ते के बीच में सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को एक और तोहफा दे दिया है।

अब एक बार फिर से आपके डीए में 4 फीसदी का इजाफा होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार महंगाई भत्ते में इजाफे के ट्रेंड को आगे भी बढ़ा सकती है।

पिछले 2 बार से सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर रही है और जुलाई महीने में सरकार एक बार फिर से 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी कर सकती है।

42 फीसदी हुआ कर्मचारियों का डीए
आपको बता दें जब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 34 फीसदी था तब सरकार ने पहली बार डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था. उसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 38 फीसदी हो गया था।

और अब एक बार फिर से सरकार ने 4 फीसदी डीए बढ़ाकर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी कर दिया है।

AICPI ने जारी कर दी रिपोर्टimages 48

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार जुलाई महीने में एक बार फिर से महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है. फिलहाल अभी AICPI के फाइनल आंकड़े आना बाकी है.

मिलेंगे पूरे 27,000 रुपये बढ़कर
बता दें अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो इनकी सैलरी में प्रतिमाह 720 रुपये का इजाफा होगा यानी सालाना आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी. वहीं, अगर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56900 रुपये प्रतिमाह है तो इनकी सैलरी में प्रति माह 2276 रुपये का इजाफा होगा यानी सालाना आधार पर 27312 रुपये सैलरी बढ़ेगी. सरकार की तरफ से जल्द ही सैलरी बढ़ने का ऐलान हो सकता है.

फिटमेंट फैक्टर के बेसिस पर होता है इजाफा
फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के बेस पर ही केंद्रीय कर्मचारियों की बेस‍िक सैलरी में इजाफा होता है. 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भत्‍तों (Salary Allowances) के अलावा बेसिक सैलरी (Basic Salary) में फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) से ही इजाफा होता है. इससे पहले फिटमेंट फैक्टर में इजाफा होने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी ढाई गुना बढ़ गई थी. अब कर्मचारी फ‍िर से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है क‍ि इससे बेस‍िक सैलरी और कुल तनख्‍वाह में इजाफा जरूरी है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम