Latest

Vadodara Hadsa: झील में नाव के पलटने से 6 स्कूली छात्रों की मौत, 27 लोग थे सवार

Vadodara Hadsa: झील में नाव के पलटने से 6 स्कूली छात्रों की मौत, 27 लोग थे सवार

Vadodara Hadsa: झील में नाव के पलटने से 6 स्कूली छात्रों की मौत, 27 लोग सवार थे। गुजरात के वडोदरा में बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया है। गुरुवार को स्कूली छात्रों से भरी नाव के एक झील में पलट जाने से 6 बच्चों की मौत की सूचना है। नाव में 27 बच्चे सवार थे।

गुजरात के वडोदरा में बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया है। गुरुवार को स्कूली छात्रों से भरी नाव के एक झील में पलट जाने से 6 बच्चों की मौत की सूचना है। नाव में 27 बच्चे सवार थे। यह हादसा हरणी की मोटनाथ झील में यह बच्चे नाव में घूम रहे थे।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। उसके बाद सर्च ऑपरेशन हुआ। अभी तक 10 बच्चों को झील से बाहर निकाल लिया है। नाव में तकरीबन 27 लोगों के सवार होने की सूचना मिली है। 23 से 24 छात्र थे और एक शिक्षिका भी नाव में सवार थी।

 

वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं अपनी जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है। प्रशासन को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और इलाज देने का निर्देश दिया है।

आप चिंता मत करिए- कलेक्टर

वडोदरा कलेक्टर एबी गोर ने मीडिया को बताया कि बोट में 27 बच्चे सवार थे। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। आप लोग किसी भी तरह की चिंता मत करिए।

Back to top button