Site icon Yashbharat.com

सब्जी मंडी में चाकूबाजी करने वाले 5 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार,पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद, घायल का उपचार जारी

IMG 20260523 WA0032

सब्जी मंडी में चाकूबाजी करने वाले 5 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार,पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद, घायल का उपचार जार

 

कटनी शहर के व्यस्ततम क्षेत्र बिलैया तलैया सब्जी मंडी में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई चाकूबाजी की गंभीर घटना में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है।

 

दिनांक 22.05.2026 को जिला अस्पताल कटनी से सूचना प्राप्त हुई कि प्रशांत सोनी पिता विष्णु सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी गिरजा घाट कटनी को गंभीर घायल अवस्था में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची तथा घायल से घटना के संबंध में पूछताछ की गई।

 

घायल प्रशांत सोनी ने बताया कि उसका अभिलाष उर्फ अब्बू चौरसिया से पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वह अपना पैसा लेने बिलैया सब्जी मंडी पहुंचा था, जहां लक्ष्मी प्रसाद उर्फ बुच्चड़ चौरसिया, अभिलाष उर्फ अब्बू चौरसिया, राज उर्फ प्यारे चौरसिया, शुभम उर्फ चुन्नू एवं एक अन्य बालक मौजूद थे।

 

इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि बुच्चड़ चौरसिया ने अन्य साथियों को उकसाते हुए प्रशांत सोनी पर हमला करने के लिए कहा, जिसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चाकुओं से पीठ, कमर एवं बाएं हाथ पर कई वार किए तथा लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अपराध क्रमांक 495/26 धारा 296(बी), 109(1), 3(5) बीएनएस*के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं घायल को समुचित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी गई।

 

कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज पाए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी मे लक्ष्मी प्रसाद उर्फ बुच्चड़ पिता स्व. नत्थूलाल चौरसिया, उम्र 59 वर्ष, निवासी बिलैया सब्जी मंडी, कटनी, राज उर्फ प्यारे पिता स्व. रामचरण चौरसिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी लाल बिल्डिंग गांधीगंज, कटनी,अभिलाष उर्फ अब्बू पिता स्व. रामचंद्र चौरसिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी बिलैया सब्जी मंडी, कटनी शुभम चौरसिया उर्फ चुन्नू पिता स्व. रामचंद्र चौरसिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिलैया सब्जी मंडी, कटनी

विधि-विरुद्ध बालक, उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी नई बस्ती, कटनी को गिरफ्तार किया गया हैँ

 

थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश एवं पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना घटित हुई। घायल का उपचार जारी है।

 

गिरफ्तारी में विशेष भूमिका

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, निरीक्षक राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, सउनि रामेश्वर प्रसाद पटेल, प्रधान आरक्षक अखण्ड प्रताप, वीरेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, नीरज तिवारी, आरक्षक अजय प्रताप, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, दीपक तिवारी, अजीत सिंह, अभिषेक राय, अनिल गौतम, अमरजीत सिंह, मंसूर हुसैन, दिनेश सेन एवं चालक विकास राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version