FEATUREDLatest

5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सेवाएं समाप्ति की खबर पर केंद्र ने दिया यह जवाब

7th pay commission: देश के 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह बड़ी खबर है। इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्‍त करने को लेकर पिछले दिनों खबर सामने आई थी।

आज सरकार ने इस पर अपना रूख स्‍पष्‍ट कर दिया है। सरकार ने साफ तौर पर इन बातों का खंडन करके कहा है कि इस प्रकार की खबरें गलत, भ्रामक एवं आधारहीन हैं।

सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने नहीं जा रह है। ना ही ऐसा कोई प्रस्‍ताव है और ना ही ऐसा कोई निर्णय है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को अब चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

केंद्रीय कार्मिक राज्‍य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज दोपहर स्‍वयं ट्वीट करते हुए स्थिति स्‍पष्‍ट की है। उन्‍होंने लिखा है कि, एक न्यूज़ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है।

#PIBFactcheck में इसे फेक न्यूज़ पाया गया है। वास्‍तविकता यह है कि सरकार ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। कृपया ऐसी फैलाई जा रही ख़बरों से सावधान रहें। डॉ. जितेंद्र सिंह ने PIB Fack Chek की पोस्‍ट को शेयर किया।

दावा: एक न्यूज़ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है।#PIBFactcheck: फेक न्यूज़। सरकार ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। कृपया ऐसी फैलाई जा रही ख़बरों से सावधान रहें। pic.twitter.com/y7c8hkyE30

— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) June 12, 2020

दावा: एक न्यूज़ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है।#PIBFactcheck: फेक न्यूज़। सरकार ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। कृपया ऐसी फैलाई जा रही ख़बरों से सावधान रहें। pic.twitter.com/afXmMkapmh

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 11, 2020

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम