Latest

5 बजे 5 मिनट तक देशभर में थाली, शंख बजे, राष्ट्रपति सहित कई हस्तियों ने भी किया नाद

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को पूरे दिन देश थम गया। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में हर इंसान ने अपनी भूमिका निभाई। जैसे ही शाम के 5 बजे पूरे देश में एक तस्वीर सामने आई। तस्वीर हौसले की थी, तस्वीर संकल्प की थी कि कोरोना को हराकर ही मानेंगे। 5 बजे 5 मिनट तक लगभग पूरे देश ने थाली, शंख, तालियां बजाईं। देश उन डॉक्टरों-नर्सों और आपातकालीन सेवाओं में लगे स्टाफ का आभार जताया, जो कोरोना खिलाफ लड़ाई में अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं।

मोदी ने कहा- यह विजय की शुरुआत का नाद
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम मोदी की मां श्रीमती हीराबेन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने भी अपने आवास पर थाली और शंख बजाए।

Screenshot 20200322 224444 Chrome

देशभर से इसी तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का आभार जताया और उन्होंने ट्वीट कर कहा- देशवासियों का बहुत-बहुत आभार। उन्होंने कहा कि यह विजय की शुरुआत का नाद है। इसके कुछ ही देर बाद मोदी ने एक और ट्वीट किया और कहा कि 9 बजे जनता कर्फ्यू खत्म हो रहा है। लेकिन, यह लंबी लड़ाई की शुरुआत है।

Back to top button