Latest

5 अगस्त को होगा श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन, PM Modi आएंगे अयोध्या

Ayodhya में भव्य श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन का काम 5 अगस्त को होगा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। कहा गया है कि उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आएंगे।

5 अगस्त को भाद्र पक्ष द्वितीया है। हालांकि पीएमओ से पुष्टि होने बाकी है। इससे पहले शनिवार को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय को 3 अगस्त और 5 अगस्त की तारीखें बताई गई थी। अब पीएमओ ने 5 अगस्त की तारीख फाइनल कर दी है।

ट्रस्ट की पहले दिन से मांग है कि पीएम मोदी ही अयोध्या आएं और भूमि पूजन में हिस्सा लें। इसके बाद ही राम मंदिर का काम शुरू होगा। श्रीराम जन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा और इसमें 5 गुंबद होंगे।

Back to top button