Tuesday, May 12, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशFEATUREDLatestराष्ट्रीय

5‑year‑old ने जताया मनचाहा स्कूल, योगी के निर्देश पर मुरादाबाद के सबसे महंगे में मिला दाखिला

5‑year‑old ने जताया मनचाहा स्कूल, योगी के निर्देश पर मुरादाबाद के सबसे महंगे में मिला दाखिला।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में जनता दरबार लगा था, जिसमें वाची नाम की एक छोटी बच्ची भी अपनी समस्या लेकर पहुंची थी. उसकी समस्या थी कि मुरादाबाद के एक बड़े और महंगे स्कूल में उसको एडमिशन नहीं मिला, जबकि लिस्ट में उसका नाम आया था. सीएम योगी ने उस बच्ची की समस्या सुनी और तुरंत उसके एडमिशन का आदेश दिया. सीएम के आदेश के बाद बच्ची का एडमिशन सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में फ्री में हो गया. आइए जानते हैं कि ये स्कूल कितना महंगा है, यहां की फीस कितनी है और एडमिशन कैसे मिलता है?

 

अपने मनपसंद स्कूल में एडमिशन मिलने के बाद वाची ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया है. मीडिया से बातचीत में वाची ने खुश होते हुए कहा, ‘मैंने उनसे स्कूल में दाखिला लेने के लिए कहा था. आज मेरा दाखिला हो गया. मैं इसके लिए उन्हें (सीएम योगी आदित्यनाथ) धन्यवाद देना चाहती हूं’।

5‑year‑old ने जताया मनचाहा स्कूल, योगी के निर्देश पर मुरादाबाद के सबसे महंगे में मिला दाखिला
5‑year‑old ने जताया मनचाहा स्कूल, योगी के निर्देश पर मुरादाबाद के सबसे महंगे में मिला दाखिला

कैसे मिला एडमिशन?

सीएम योगी के निर्देश के बाद आरटीई के तहत सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में वाची का एडमिशन हुआ है. वह अगले 8 साल तक बिना कोई फीस दिए फ्री में इस स्कूल में पढ़ सकेगी. इस स्कूल की गिनती मुरादाबाद के सबसे बड़े और महंगे स्कूलों में होती है, जहां की फीस भरना हर किसी के बस की बात नहीं होती.

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि