मध्यप्रदेश

4 साल में सबको पक्के मकान देगी सरकार: सीएम शिवराज

सतना । सतना में तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराजसिंह ने कहा कि यह गरीबों का मेला है और मैं भाषण देने नहीं आप लोगों की जिंदगी बदलने आया हूँ। गरीबी मिटाने के दो तरीके हैं। अमीरों से पैसा छुड़ा कर गरीबों में बांट दो, और दूसरा अमीरों के पैसा टैक्स के माध्यम से लेकर गरीबों को बांट दो।

हमारी सरकार चार साल में सबको पक्के मकान देगी। सरकार की योजना 40 लाख मकान बनाने की है, इसमें दस लाख प्रति वर्ष बनेगे मकान। 15 अगस्त से आयुष्मान योजना प्रदेश में लागू होगी, जिसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र और 40 प्रतिशत राशि प्रदेश सरकार देगी इसके तहत गरीबो का इलाज निशुल्क होगा।

कक्षा 1 से लेकर कॉलेज तक की पूरी पढ़ाई का खर्चा अब माता-पिता नहीं शिवराज मामा देंगे और साथ ही गरीबो के बच्चो को पहली से कालेज तक कि पढ़ाई सरकार करायेगी, जिसकी फीस मामा भरेगा। गरीब गर्भवती बहन को 4 हज़ार रुपए डिलेवरी के पहले और 12 हज़ार डिलेवरी के बाद मिलेंगे। इसके साथ ही गरीबों का घर रोशन करने के लिए 200 रुपए प्रति कनेक्शन प्रति माह मिलेंगे।

Leave a Reply

Back to top button