FEATURED

370 की बिदाई सुनते ही अमेरिका में झूम उठे लोग, मोदी ने ट्रम्प को दिया सपरिवार भारत आने का न्यौता

  • अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री ने पहली बार भारतीय समुदाय को एकसाथ संबोधित किया
  • प्रधानमंत्री ने कहा- यह अकल्पनीय, अद्भुत और असाधारण क्षण है, हम इतिहास बनते देख रहे हैं
  • ट्रम्प ने कहा- अगले हफ्ते हजारों लोग मुंबई में पहला एनबीए बॉस्केटबॉल गेम देखने के लिए जुटेंगे
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- मोदी अमेरिका के सबसे भरोसेमंद और अच्छे दोस्त
  • मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हम वेलकम ही नहीं, फेयरवेल भी करवाते हैं। देश में ओडीएफ यानी खुले में शौच जाने को हम फेयरवेल कर चुके हैं। मोदी यहां नहीं रुके, उन्‍होंने आगे अपनी बात को विस्‍तार देते हुए कहा कि हमने देश में कई ऐसे कानूनों को फेयरवेल दे दी है जो अप्रचलित हो चुके थे।
  • इसके बाद उन्‍होंने कहा कि एक फेयरवेल तो हमने पिछले दिनों ऐसी दी है जिसके बारे में सभी को पता है। इतना सुनते ही एनआरजी स्‍टेडियम में मौजूद जनसैलाब जबर्दस्‍त ढंग से उत्‍साहित हो उठा। मोदी ने कहा कि हमने अनुच्‍छेद 370 को फेयरवेल दी है। मोदी के इतना कहते ही जनसमुदाय ने पुरजोर तरीके से रिस्‍पांंस दिया।

ह्यूस्टन.प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्पने रविवार को ह्यूस्टन केएनआरजी स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। मोदी ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘आज हमारे साथ बेहद खास व्यक्ति (डोनाल्ड ट्रम्प) मौजूद हैं। मैं उनके नेतृत्व, अमेरिका के प्रति उनके जुनून और अमेरिका को दोबारा महान बनाने उनके संकल्प काकायल हूं। अबकी बार, ट्रम्प सरकार।

images 66

वहीं, ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में बसे भारतीयों के बीच बेरोजगारी दूर है। अमेरिका के कई हिस्सों में बेरोजगारी दूर हुई है। अमेरिका में बसे भारतीय क्रांतिकारी तकनीक पर काम कर रहे हैं। वे ऐसे कारोबार पैदा कर रहे हैं, जिससे अमेरिकी नागरिकों को रोजगार मिल रहे हैं। हम भारत को भी समृद्ध बनाना चाहते हैं।’’

images 65

अमेरिका में अबकी बार ट्रम्प सरकार: मोदी

मोदी ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्पये असाधारण और अभूतपूर्व क्षण है। हम जब कभी आपस में मिले, उनका रवैया हमेशा अच्छा और सकारात्मक रहा। ट्रम्प ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था काे दोबारा मजबूत बना दिया है। उन्होंने अमेरिका को काफी कुछ दिया है। उन्होंने दीपावली भी भारतीयों के बीच मनाई थी। जब मैं उनसे पहली बार मिला तो उन्होंने कहा कि भारत का सच्चा दोस्त व्हाइट हाउस में बैठा है। आपकी आज यहां मौजूदगी इस बात की गवाह है। मैं जब भी उनसे (राष्ट्रपति से) मिलता हूं, उनका दोस्ताना, गर्मजोशी और ऊर्जा से भरा व्यक्तित्व पाता हूं। दोस्तो! हम भारत के लाेग प्रेसिडेंट ट्रम्प से जुड़ाव महसूस करते हैं।”

images 63

‘ट्रम्प की मौजूदगी सम्मान की बात’

मोदी ने कहा, “ट्रम्प का नाम वैश्विक राजनीति के संदर्भ में होने वाली हर बातचीत में आता है। वे अमेरिका जैसे महान देश में सर्वोच्च पद हासिल करने से पहले भी काफी चर्चित रहे। उन्होंने सीईओ से लेकर कमांडर-इन-चीफ, राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था और सुरक्षा मामलों का सफर तय किया है। उन्होंने हर जगह अपनी छाप छोड़ी है। ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि आज राष्ट्रपति यहां मौजूद हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा- ‘‘हम इतिहास बनता देख रहे हैं। नई दिल्ली से न्यूजर्सी और हैदराबाद से ह्यूस्टन तक लोगों की निगाहें इस क्षण पर हैं। 2017 में आपने मुझे अपने परिवार से मिलवाया था। आज मुझे अपने परिवार से आपको मिलवाने का मौका मिला है।’’

Modi

ट्रम्प ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी! मुंबई में एनबीए का मैच देखने का क्या आप मुझे बुलाएंगे?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम भारत से निवेश का स्वागत करते हैं। दुनियाभर के देश अमेरिका में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि हमारे पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्था है। भारतीयों ने अमेरिका में इतना पहले कभी निवेश नहीं किया, जितना आज कर रहे हैं। अमेरिकी एक्सपोर्ट को हम भारत में बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेक इन यूएसए ब्रांड के प्रोडक्ट्स को हम भारतीयों तक पहुंचाना चाहते हैं। अगले हफ्ते हजारों लोग मुंबई में पहला एनबीए गेम देखने के लिए जुटेंगे। क्या आप मुझे न्योता भेजेंगे प्रधानमंत्री मोदी? मैं आ सकता हूं। मैं आ सकता हूं।’’

22 09 2019 modi 19602479 22447732 m 1

‘हम स्पेस फोर्स बना रहे, हमें भारत से सहयोग की उम्मीद’
ट्रम्प ने कहा, ‘‘भारत में एलएनजी का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड स्तर पर है। अमेरिका और भारत सुरक्षा के मामलों पर भी रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही भारत के साथ नई डिफेंस डील होंगी। हम स्पेस फोर्स बना रहे हैं। भारत से भी स्पेस कोऑपरेशन की उम्मीद है। भारत-अमेरिका के बीच नवंबर में टाइगर ट्रायम्फ नाम से दोनों देशों के बीच तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास होगा।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- ‘मोदी को 60 करोड़ भारतीयों ने जीत दिलाई’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका के सबसे भरोसेमंद और अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां मौजूदगी का मैं स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उनका इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मौजूद होना सम्मान की बात है। अमेरिका में बसे भारतीय अमेरिका की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। कुछ ही महीनों पहले 60 करोड़ भारतीयों ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी को जीत दिलाई। आपको बधाई। (60 करोड़) यह बहुत बड़ी संख्या है। आपको जन्मदिन की भी शुभकामनाएं (मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन था)।’’

‘भारतीयों ने अमेरिका को गर्व महूसस कराया है’

ट्रम्प ने अपने प्रशासन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका में मेरे प्रशासन में अर्थव्यवस्था ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। पहली बार अल्पसंख्यकों और महिलाओं को काम के मौके मिल रहे हैं। हमने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी टैक्स कटौती की है। प्रधानमंत्री और मैं यहां हर उस चीज का जश्न मनाने आए हैं, जो भारतीयों और अमेरिकियों को एकजुट करती है। अमेरिका में 40 लाख भारतीयों पर हमें गर्व है। आपने भी अमेरिका को गर्व महसूस कराने में योगदान दिया है। मेरा प्रशासन आपके लिए हमेशा मौजूद है।’’

‘भारत के लिए सीमा की सुरक्षा महत्वपूर्ण’
ट्रम्प ने अपने भाषण में इस्लामिक आतंकवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका, दोनों मानते हैं कि अपने समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपनी सीमाओं को सुरक्षा करनी होगी। मेरे प्रशासन ने अब तक इसी पर काम किया है। जो हमारे देश के लिए खतरा हैं, उन्हें अमेरिका में प्रवेश न मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सीमा की सुरक्षा भारत के लिए भी इतनी ही महत्वपूर्ण है। हम अभूतपूर्व कदम उठा रहे हैं और दक्षिण से अवैध अप्रवासियों को रोकने की व्यवस्था कर रहे हैं। हम उन वैध प्रवासियों के आभारी हैं, जो कड़ी मेहनत करते हैं और टैक्स देते हैं। हम अवैध रूप से आने वालों को मुफ्त सुविधाएं नहीं देना चाहते। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई नेता अवैध प्रवासियों को वैध प्रवासियों के हक की सुविधाएं लेने दे।’’

‘अमेरिका-भारत मिलकर लोगों को गरीबी से बाहर निकालेंगे’

ट्रम्प ने कहा, ‘‘आखिर में यह कहना चाहूंगा कि अमेरिका हमेशा से देशभक्तों और जोखिम उठाने वालों का देश रहा है। हर दिन अमेरिका में बसे भारतीय नई कहानी लिख रहे हैं। अमेरिका और भारत का नया भविष्य बना रहे हैं। इस दृष्टिकोण के लिए हम भारत से अपने रिश्ते मजबूत कर रहे हैं। हम दोनों मिलकर रिश्तों को आगे बढ़ाएंगे। हम मिलकर नई टेक्नोलॉजी बनाएंगे और लोगों को गरीबी से बाहर लाने का काम करेंगे। हम अपने मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे। अमेरिका और भारत, मिलकर अपने-अपने देशों को महान, नागरिकों को समृद्ध बनाएंगे। मैं भारत के महान नेता और व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

यहां एनर्जी भारत-अमेरिका की बढ़ती सिनर्जी की गवाह: मोदी
ट्रम्प के संबोधन के बाद दोबारा मंच पर लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ये जो दृश्य है। ये जो माहौल है। यह अकल्पनीय है। और जब टेक्सास की बात आती है तो हर बात भव्य, विशाल होना यहां के स्वभाव में है। आज हम यहां नई हिस्ट्री-नई केमिस्ट्री बनते देख रहे हैं। यह एनर्जी भारत-अमेरिका के बीच बढ़ती सिनर्जी की गवाह है। इस कार्यक्रम का नाम हाउडी मोदी जरूर है, लेकिन मोदी अकेले कुछ नहीं है। मैं 130 करोड़ भारतीयों के आदेश पर काम करने वाला साधारण व्यक्ति हूं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘सब चंगा सी। मजामा…

अमेरिकी दोस्तों को लग रहा होगा कि मैंने क्या कहा। मैंने इतना ही कहा कि सब अच्छा है। भाषा की विविधिता ही हमारी पहचान है। सदियों से हमारे देश में सैकड़ों बोलियां सह-अस्तित्व के साथ मौजूद हैं। हमारे देश में अलग-अलग पंथ, सम्प्रदाय, खान-पान, वेशभूषा, ऋतु चक्र भारत को अद्भुत बनाते हैं। विविधता में एकता ही हमारी धरोहर है। यही हमारी विशेषता है। भारत की यही विविधता, हमारे ज्वलंत लोकतंत्र का आधार है।’’

अमेरिका की आबादी से दोगुने वोटर भारत में
‘‘आज इस स्टेडियम में बैठे 50 हजार से ज्यादा भारतीय हमारी महान परंपरा के प्रतिनिधि बनकर यहां उपस्थित हैं। आपमें से कई तो एेसे भी हैं जिन्होंने भारत में लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव लोकसभा चुनाव 2019 में अपना योगदान दिया है। यह ऐसा चुनाव था, जिसने भारतीय लोकतंत्र की शक्ति का परचम पूरी दुनिया में लहरा दिया। इस चुनाव में 61 करोड़ से ज्यादा वोटरों ने हिस्सा लिया। एक तरह से अमेरिका की कुल आबादी के लगभग दोगुना लोगों ने मतदान में हिस्सा। 8 करोड़ युवा ऐसे थे, जो फर्स्ट टाइम वोटर थे। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा महिला वोटरों ने इस बार वोट डाला। सबसे ज्यादा संख्या में महिलाएं चुनकर भी आई हैं।”

हम किसी दूसरे से नहीं, अपने आप से मुकाबला कर रहे हैं : मोदी
‘‘धैर्य हम भारतीयों की पहचान हैं। लेकिन अब हम देश के विकास के लिए अधीर हैं। 21वीं सदी में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सबसे चर्चित शब्द है विकास। सबसे बड़ा मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास। सबसे बड़ी नीति है- जनभागीदारी। आज भारत का सबसे प्रचलित नारा है- संकल्प से सिद्धि। आज भारत का सबसे बड़ा संकल्प है- न्यू इंडिया। भारत आज न्यू इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर रहा है। इसमें सबसे खास बात है कि हम किसी दूसरे से नहीं, बल्कि अपने आप से मुकाबला कर रहे हैं। खुद को बदल भी रहे हैं।’’

सस्ता डेटा डिजिटल इंडिया की पहचान

‘‘पूरी दुनिया में अगर सबसे कम कीमत पर कहीं डेटा उपलब्ध है तो वह देश भारत है। आज भारत में 1 जीबी डेटा की कीमत 25 से 30 सेंट्स के आसपास है। यानी एक डॉलर का भी चौथाई हिस्सा। मैं यह भी बताना चाहूंगा कि एक जीबी डेटा की वर्ल्ड एवरेज कीमत 25 से 30 गुना ज्यादा है। यह सस्ता डेटा भारत में डिजिटल इंडिया की नई पहचान बन रहा है। इसने भारत में गवर्नेंस को रिडिफाइन किया है। ’’

अमेरिकी सांसदों ने किया मोदी स्वागत

इससे पहले मोदी का स्वागत करने के लिए कई अमेरिकी सांसद स्टेज परही मौजूद रहे। वहीं ट्रम्प का स्वागत भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर नेकिया।स्टेडियम लोगों सेखचाखचभरा है। ऐसा पहली बार होगाजब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसे दूसरे देश के प्रधानमंत्री संबोधित कर रहे हैं। ट्रम्प इस दौरान 30 मिनट तक भारत के साथसंबंधों पर बोल सकते हैं।

Leave a Reply

Back to top button