Site icon Yashbharat.com

29 को जमुआ से कोडरमा को साधेंगे मोदी, एसपीजी ने संभाली कमान

pm 1

गिरिडीह जिले का जमुआ विधानसभा कोडरमा लोकसभा के तहत आता है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत को सुनिश्चत करने के लिए जनता को साधेंगे।
गिरिडीह। 29 अप्रैल को जमुआ के श्यामसिंह नावाडीह में होने वाली चुनावी रैली को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की कमान विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने संभाल ली है। एसपीजी के अधिकारी शुक्रवार की सुबह ही कार्यक्रम स्थल पहुंच गए और पूरी कमान संभाल ली। अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। रैली के दिन कार्यक्रम स्थल को एसपीजी के कमांडो अपने घेरे में ले लेंगे। रांची से भी आला पुलिस अधिकारियों की टीम रैली स्थल पहुंची और मुआयना किया।

मुआयना करने के बाद अपर पुलिस निदेशक मुख्यालय पीआरके नायडू ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा एसपीजी के हवाले है। सुरक्षा चाक-चौबंद होगी। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जीरो टॉलरेंस का पैमाना है। सभास्थल पर पीएमओ कार्यालय भी खोला जाएगा, जहां प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभास्थल की तैयारियों के बारे में नायडू ने कहा कि पूरी सरकार लगी हुई है। समय पर सारी तैयारियां हो जाएंगी। मौके पर आइजी हेडक्वार्टर मुरारीलाल मीणा, आइजी कार्मिक एस ठाकुर, डीआइजी हजारीबाग पंकज कंबोज, स्पेशल ब्रांच के एडीजे अजय कुमार सिंह, सीआरपी और एसपीजी के डीआइजी रैंक के अधिकारी भी पहुंचे थे। इन अधिकारियों ने डीसी राजेश पाठक एवं एसपी सुरेंद्र झा को कई आवश्यक निर्देश दिया।

जमुआ के विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह के विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, एसडीएम धीरेंद्र ठाकुर सिंह, एसडीपीओ राजीव कुमार, बीडीओ बिनोद कर्मकार, सीओ रामबालक भी मौजूद थे। टेंट संचालक को तेजी से कार्य कर जल्द काम निपटाने को कहा। हेलीपैड सहित कार्यक्रम स्थल की बैरिकेडिंग आदि पर आवश्यक निर्देश दिया। अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा के तमाम मानकों का जायजा लिया।

गिरिडीह जिले का जमुआ विधानसभा क्षेत्र कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत को सुनिश्चत करने के लिए जनता को साधेंगे। अन्नपूर्णा देवी यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं।

Exit mobile version