अजब गजब

23 फीट लंबे अजगर ने किया घायल तो नंगे हाथों उतारा मौत के घाट

जकार्ता। इंडोनेशिया के एक सिक्योरिटी गार्ड की हिम्मत तो देखिए। यह गार्ड 23 फीट लंबे अजगर से पिछले दिनों बीच सड़क पर भिड़ गया। इस अजगर ने व्यक्ति को घायल कर दिया लेकिन इस लड़ाई में जीत गार्ड की ही हुई।

रॉबर्ट नाबाबम का यह सिक्योरिटी गार्ड काम से वापस लौट रहा था। उसने देखा कि दो लोग एक विशाल अजगर के कारण सड़क पार करने से डर रहे हैं। उसने लोगों के साथ मिलकर अजगर को हटाने की कोशिश की लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। अजगर के हमले से रॉबर्ट से एक हाथ लहूलुहान हो गया।

दोनों में देर तक लड़ाई चली और अंत में रॉबर्ट की जीत हुई। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि रॉबर्ट ने इस अजगर को कैसे मारा। रॉबर्ट का एक हाथ कट गया है और उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस अजगर के मरने के बाद लोगों के आश्चर्य और खुशी का ठिकाना नहीं था। बच्चे तो उसे किसी खिलौने की तरह ट्रीट कर रहे थे। उस पर चढ़ रहे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply