Latest

22-23 जुलाई को पृथ्‍वी के बेहद करीब होगा दुर्लभ धूमकेतू, अगली बार 6400 साल बाद दिखेगा

LIVE Comet NEOWISE News Updates : इन दिनों आसमान में एक दुर्लभ धूमकेतु दिखाई दे रहा है जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नीली और हरी रोशनी वाले इस धूमकेतु को बीती 27 मार्च को खोजा गया था।

20 07 2020 comet neowise live 2020720 155532

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसे NEOWISE नाम दिया है। यह कितना दुर्लभ है, इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब यह साढ़े छह हजार साल बाद नज़र आएगा।

यानी वर्तमान में जीवित लोगों की हजारों पीढि़यां बीत जाएंगी तब यह दिखाई देगा। 3 जुलाई को यह सूर्य का चक्‍कर लगाकर सीधा पृथ्‍वी की ओर चला आ रहा है। 22 और 23 जुलाई को यह पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा। हालांकि अंतरिक्ष की भाषा में करीब भी बहुत दूर होता है।

23 जुलाई को इसकी धरती से दूरी 200 मिलियन किमी की रह जाएगी। यानी 20 करोड़ किलोमीटर। यह पृथ्‍वी और चांद की दूरी का सैकड़ों गुना अधिक फासला है। चांद हमसे 3 लाख किमी दूर है।

Back to top button