2019 आम चुनाव: भाजपा को हराना लक्ष्य, महागठबंधन को तैयार मायावती

2019 आम चुनावों में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बड़े विपक्ष का आहृवान किया है. आज बसपा के पार्टी ऑफिस में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में मायावती ने महागठबंधन का फैसला किया है. इसके लिए मायावती ने अन्य पार्टियों से आगे आने की मांग की है. मायावती का कहना है कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के अलावा अन्य पार्टियों को भी एकजुट होना होगा. तभी भाजपा को हराया जा सकता है और मोदी सरकार से सत्ता ली जा सकती है.
बता दें कि आज बीएसपी की समीक्षा बैठक थी. जिसमें सभी जोनल कॉर्डिनेटर शामिल हुए थे. लोकसभा उपचुनाव परिणाम और राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद यह पहली समीक्षा बैठक थी. ऐसे में मायावती के आंतरिक मीटिंग में महागठबंधन के लिए तैयार हो जाने के बाद संभावना जताई जा रही है कि वे जल्द ही समाजवादी पार्टी से इस बारे में चर्चा करें.








