FEATUREDLatestराष्ट्रीय

2000 Rupee Note सरकार ने नोटबंदी की आपात स्थिति से निपटने छापे नोट, कालाबाजारियों की मुश्किलें बढ़ीं

2000 Rupee Note RBI ने बैंकों से 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपए के नोट जमा करने या एक्सचेंज करने की सुविधा देने के लिए कहा है। इसका मतलब है कि 30 सिंतबर तक ही 2000 के नोट चलेंगे, इसके बाद सभी 2000 के नोट बंद हो जाएंगे। कालाबाजारी करने वाले लोग या फिर अमीर वर्ग के लोगों के लिए परेशानी तय है क्योंकि एक बार मे सिर्फ 20 हजार के नोट ही बदले जाएंगे।

बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक

RBI का कहना है कि 23 मई, 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपए के नोटों को दूसरी कीमत के नोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक की जा सकती है। सभी बैंक 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपये के नोटों के लिए जमा या एक्सचेंज करने की सुविधा देंगे।

इसके अलावा RBI ने सभी बैंकों से तत्काल प्रभाव से 2,000 रुपए के नोट जारी नहीं करने को कहा है। RBI ने एक बयान में कहा कि एक बार में 20,000 रुपए कीमत तक के 2,000 रुपए के नोट बैंक से बदल सकते हैं। ये सुविधा 23 मई से देशभर के सभी बैंकों में उपलब्ध होगी।

आपात स्थिति में यह नोट छापे गए थे

बता दें कि नोट बंदी की आपात स्थिति से निपटने यह नोट छापे गए थे। हालांकि कहा जाता है कि मध्यम औऱ गरीब वर्ग के लोगों को इस निर्णय से परेशानी नहीं होगी पर कालाबाजारी करने वाले लोग या फिर अमीर वर्ग के लोगों के लिए परेशानी तय है क्योंकि एक बार मे सिर्फ 20 हजार के नोट ही बदले जाएंगे।

लीगल टेंडर मनी जारी रहेगा

आरबीआई दो हजार के नए नोट जारी नहीं करेगा. हालांकि, ये बतौर लीगल टेंडर मनी जारी रहेगा. इसका मतलब है कि यदि किसी के पास दो हजार रुपए का नोट है तो उसकी मान्यता बनी रहेगी. आरीबआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने फैसले में दलील दी  है कि क्लीन नोट पॉलिसी के तहत नोट की वापसी की है. आपको बता दें कि साल 2016 में पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी के ऐलान के बाद दो हजार रुपए के नए नोट बाजार में आए थे.

RBI ने बैंकों को सलाह दी है कि दो जार रुपए के नोट जारी करना बंद कर दें.  RBI ने बैंको को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि अब आम लोगों को एटीएम या कैश विड्रॉल में बैंक या उस बैंक का ATM दो हजार रुपए के नोट नहीं देगा. इसके लिए RBI ने बैंको से ATM और रिसाइकल को रिकंफ्यूगर करने का आदेश दिया है. साथ ही बैंको को आदेश दिया है की ग्रामीण, सुदूर इलाकों में जहां बैंक नहीं है वहां बैंक जरूरी पड़ने पर मोबाइल वैन के सहारे नोट बदलवाने में लोगों की मदद कर सकती

Back to top button