2000 रु के नोटों का RBI की 2019-20 के रिपोर्ट में हुआ खुलासा
नई दिल्ली. आरबीआई (RBI) द्वारा जारी 2019-20 के वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2000 रुपये के नोट का सर्कुलेशन लगातार कम किया जा रहा है. आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2018 में सर्कुलेशन में रहे कुल नोटों में से 3.3 फीसदी यानी 33,632 लाख पीस 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन था. साल 2019 में 32910 लाख पीस 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में था जो साल मार्च 2020 तक घटकर 27,398 लाख पीस हो गया. नोटबंदी के बाद देश में पहली बार 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन में लाया गया था. आर्थिक मामलों के कुछ जानकारों का मानना था कि इससे कालाधन जमा करने की प्रवृति को बल मिलेगा. नोटबंदी का मकसद था कि पुराने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट कालाधन के रुप में लोगों ने जमा कर रखे है और नोटबंदी से उस पर प्रहार होगा
पिछले दो साल में कम हुआ सर्कुलेशन
पिछले दो सालों में 5,512 लाख पीस 2000 रुपये के नोट का सर्कुलेशन कम हुआ. अगर मूल्य में देखे तो साल 2018 में कुल नोटों का 37.3 फीसदी यानी 6,72,642 करोड़ रुपये के मूल्य का 2000 के नोट का सर्कुलेशन था. साल 2019 में 6,58,199 करोड़ रुपये के मूल्य का 2000 रुपये के नोट का सर्कुलेशन था जो मार्च 2020 में घटकर 5,47,952 करोड रुपये के मूल्य का 2000 रुपये के नोट का सर्कुलेशन दर्ज किया गया. यानि पिछले दो सालों में 110,247 करोड़ रुपये के मूल्य के 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में कम हुआ.
साल 2018 में 37,053 करोड़ रुपये मूल्य के 18526 लाख पीस 200 रुपये के नोट सर्कुलेशन में था. साल 2019 में 80010 करोड़ रुपये के मूल्य के 40005 लाख पीस 200 रुपये के नोट सर्कुलेशन में था जो साल मार्च 2020 तक 1,07,293 करोड़ रुपय के मूल्य के 53,646 लाख पीस 200 रुपये के नोट सर्कुलेशन में था
साल 2018 में 7,73,429 करोड़ रुपये मूल्य के 1,54,690 लाख पीस 500 रुपये के नोट सर्कुलेशन में था. साल 2019 में 10,75,881 करोड़ रुपये के मूल्य के 2,15,176 लाख पीस 500 रुपये के नोट सर्कुलेशन में था जो साल मार्च 2020 तक 14,72,373 करोड़ रुपय के मूल्य के 2,94,475 लाख पीस 500 रुपये के नोट सर्कुलेशन में था. यानी पिछले दो सालों में करीब 7 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के ज्यादा 500 रुपये के नोट और करीब तीन गुना ज्यादा 200 रुपये के नोट सर्कुलेशन में आया.
नोटबंदी के बाद ये नए नोट सर्कुलेशन में आये
नोटबंदी के बाद आरबीआई ने नये 2000 रुपये,500 रुपये,200 रुपये,100 रुपये,50 रुपये,20 रुपये और 10 रुपये के नये नोट जारी किया था.







