मध्यप्रदेश
20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया एसडीओपी

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा में आज सुबह पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी शंकरलाल सोनया को लोकायुक्त ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
दीपक धन्यासे 34 वर्ष निवासी डागाजी मार्ग देवल मोहल्ला सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद ने एसडीओपी पर सट्टा खिलाने के लिए 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। जांच के बाद शिकायत सही पाई गई।
एसडीओपी शंकरलाल सोनया ने आज सुबह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सामने डॉक्टर्स लाइन प्रथम तल पर आरोपी का कमरा सिवनी मालवा में जैसे ही रूपये लिए लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया। इस घटना के बाद मोहकमे में हड़कम्प है।








