Site icon Yashbharat.com

पश्चिम मध्य रेलवे: स्टॉप, लुक, प्रोसीड! रेलवे फाटकों पर जागरूकता का 17वां साल — अनदेखी नहीं, सुरक्षित क्रॉसिंग ही सुरक्षित जीवन

लखनऊ मंडल में बड़ा बदलाव: 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले, जानें नए नाम

पश्चिम मध्य रेलवे: स्टॉप, लुक, प्रोसीड! रेलवे फाटकों पर जागरूकता का 17वां साल — अनदेखी नहीं, सुरक्षित क्रॉसिंग ही सुरक्षित जीवन । पश्चिम मध्य रेलवे के द्वारा 05 जून को अंतरराष्ट्रीय रेलवे समपार जागरुकता दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। द इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेल्वेज (यू आई सी) जिससे भारतीय रेलवे भी संबद्ध है।

के तत्वधान में 50 से अधिक राष्ट्रों में समपार फाटक जागरुकता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर यह 17वां वर्ष है, जब इस दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दिवस का सदुपयोग समपार उपयोगकर्ताओं एवं रेल कर्मियों के मध्य जागरुकता एवं संरक्षा के प्रचार प्रसार एवं वृद्वि के उद्देश्य से किया जाता है।

पश्चिम मध्य रेलवे: स्टॉप, लुक, प्रोसीड! रेलवे फाटकों पर जागरूकता का 17वां साल — अनदेखी नहीं, सुरक्षित क्रॉसिंग ही सुरक्षित जीवन
इस दिवस के आयोजन के माध्यम से समपार में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी कर उसके कारण होने वाली जनहानि को कम किया जा सकता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम है ‘‘अच्छे निर्णय लेने में लाेगाें की सहायता करें‘‘ तथा इस वर्ष का ध्येय वाक्य ‘‘हर समय, सही निर्णय‘‘ है।
पश्चिम मध्य रेल पर यद्यपि अभी कोई भी मानव रहित समपार फाटक शेष नही बचा है, तथा मानव सहित व्यस्ततम समपार फाटकों को भी चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे रोड अंडर ब्रिज एवं रोड ओवर ब्रिजों का निर्माण करते हुए हटाने की कार्यवाही की जा रही है, एवं, मानव सहित समपार फाटकों को भी इंटरलाॅक किया जा रहा है।

पश्चिम मध्य रेल प्रशासन के द्वारा समस्त समपार फाटक उपयोगकर्ताओं एवं रेल कर्मियों से आव्हान किया गया है कि रेलवे के समपार फाटक से गुजरते समय सुरक्षित तरीके से इसे पार करें, रेलवे पटरी को पार करते समय मोबाइल फोन पर बात करते हुए या इयरफोन का उपयोग करते हुए अपनी जान के साथ खिलवाड़ ना करें । तथा, यदि ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए रेल समपार फाटक बंद है तो फाटक के नीचे से अपने वाहन को असुरक्षित तरीके से निकालते हुए पटरी ना लांघे, ना ही गेटमेन पर जबरन गेट खोलने का दबाव बनायें। बंद गेट को टक्कर मारकर रेल आवागमन को बाधित ना करें। क्योंकि, मोटर वाहन अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत यदि कोई भी व्यक्ति उपरोक्त में से किसी भी अपराध के लिये दोषी पाया जाता है तो उसे कड़ा कारावास या आर्थिक दंड़ या दोनों की सजा भी दी जा सकती है ।पश्चिम मध्य रेलवे: स्टॉप, लुक, प्रोसीड! रेलवे फाटकों पर जागरूकता का 17वां साल — अनदेखी नहीं, सुरक्षित क्रॉसिंग ही सुरक्षित जीवन

Exit mobile version