Latest

17 वर्षीय लड़के का अपहरण, फिरौती में मांगी लापता महिला

इंदौर । शिवालय (बिजलपुर) से अगवा 17 वर्षीय लड़के को राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर धामनोद से बरामद कर दिया। उसे गुजरी निवासी सोना के पिता मोना, चाचा रमेश, भाई संतोष और रिश्तेदार कैलाश ने अगवा कर लिया था।

सोना आठ दिन पूर्व लड़के के चाचा दिनेश के साथ भाग गई थी। टीआइ अमृता सोलंकी के मुताबिक, लड़के की मां दुर्गा पति राजू ने शुक्रवार को बेटे के अपहरण की रिपोर्ट लिखवाई थी।

उसने बताया कि देवर दिनेश का गुजरी निवासी सोना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही शादीशुदा है और आठ दिन पूर्व घर से लापता हो गए।

सोना के स्वजन ढूंढते हुए इंदौर पहुंचे और दिनेश की पत्नी सुनीता से जानकारी ली। सुनीता ने कहा कि जेठ राजू को सब पता है।

Back to top button