#MP Vidhansabha Elections

17 प्रत्याशियों का भाग्य ईव्हीएम में

कटनी। ज्यादातर मतदाताओं का यही सोचना था कि एक तो तेज धूप और भीड़ से बचने के लिये सुबह-सुबह ही अपने वोट का प्रयोग कर इस महत्वपूर्ण कार्य को निपटा लिया जाए। मतदान को लेकर वृद्घ मतदाताओं, महिलाओं और नये-नये युवा, जिन्हें पहली बार वोट डालने का अधिकार प्राप्त हुआ है, उनमें खासा उत्साह देखा गया। जिसके कारण सुबह 9 बजे तक मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। मतदान केन्द्रों के आसपास राजनैतिक दलों के द्वारा बूथों में जिन कार्यकर्ताओं को बैठने और मतदान केन्द्र के पास बाहर टेबिल लगाकर व्यवस्था की जिम्मेदारी सांैपी गई थी। वे अल सुबह से ही मतदान केन्दा्रें में पहुंचकर व्यवस्थाओं में जुट गये थे। प्रायः सभी मतदान केन्द्रों में शांति पूर्ण मतदान के लिये पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ ही मतदान केन्द्रों पर कैमरे से भी नजरें रखी जा रही थी।

मंडी में होगी चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना


सत्रहवीं लोकसभा के गठन के लिए खजुराहो लोकसभा सीट पर मतदान कराया गया है। मतदान संपन्न होने के बाद अब राजनैतिक दलों की निगाहें आगामी 23 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कृषि उपज मंडी में बनाए गए मतगणना स्थल पर होगी। कृषि उपज मंडी में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां आज मतदान के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को जमा किया जाएगा और ईव्हीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवानों का कड़ा पहरा रहेगा।


मॉकपोल की रिपोर्ट आने के बाद शुरू हुआ मतदान
सुबह के एक घंटे मॉकपोल कराया गया। मॉकपोल होने के बाद इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को दी गई और बाद में निर्वाचन कार्यालय से इसे भोपाल स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय में फैक्स कर दिया गया। दरअसल निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान शुरू होने के पहले मॉक पोल कराये जाने के निर्देश दिए गए थे। सभी मतदान दलों को निर्देशित किया गया था कि वे मतदान के पूर्व होने वाले मॉक पोल की पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मतदान शुरू करवाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मॉक पोल मतदान के 30 मिनट शुरू किया गया। बताया जाता है कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान शुरू होने के पहले मॉक पोल कराया गया। इस दौरान प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट भी उपस्थित रहे। ऐसा इसलिए कराया जाता है कि जिससे यह पता चल सके कि ईव्हीएम में कोई गड़बड़ी तो नहीं है।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर उमा माहेश्वरी और जिला पंचायत सीईओ फ्रेंक नोबल ए ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र के मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 239 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


कलेक्टर एस पी ने किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ पंकज जैन और पुलिस अधीक्षक डॉ. हिमानी खन्ना ने मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर शांतिपूर्ण विधि सम्यक मतदान का जायजा लिया।

Leave a Reply

Back to top button