Sportsआईपीएल 2018खेल

16 साल के सौरभ ने रचा इतिहास, गोल्ड पर लगाया निशाना

जकार्ता। मंगलवार का दिन एशियन गेम्स में भारत के लिए सोने और चांदी की चमक लेकर आया। जहां एक तरफ 16 साल के सौरभ चौधरी ने 10 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत के लिए गोल्ड जीता, वहीं इसी इवेंट में भारत के अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

16 साल के सौरभ का ये पहला ही एशियन गेम्स था और पहली ही बार में उन्होंने सीधे गोल्ड पर निशाना लगाया। सौरभ की काबिलियत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वो दस मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन में 600 में से 586 अंक लेकर सबसे आगे थे। इसी के दम पर उन्होंने फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। बेटे की इस कामयाबी पर परिवार काफी खुश है। मेरठ में सौरभ के परिवारवालों ने इस जीत का जमकर जश्न मना रहे हैं। बेटे की जीत पर मां सबसे ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा कि, “हम काफी खुश हैं और हमें उस पर गर्व है। पिता जरूर कहते थे कि शूटिंग से पढ़ाई प्रभावित होगी, लेकिन सौरभ शूटिंग में ही खुद की पहचान बनाना चाहता था।”

Leave a Reply

Back to top button