SportsLatestक्रिकेट

सूर्याकुमार यादव ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही बने दुनिया के सबसे सफल T20I कप्तान

सूर्याकुमार यादव ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही बने दुनिया के सबसे सफल T20I कप्तान। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया। अपने पहले ही आईसीसी टूर्नामेंट में टीम को चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव अब एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं।

सूर्याकुमार यादव ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही बने दुनिया के सबसे सफल T20I कप्तान

इस ऐतिहासिक जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने अब तक 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी की है। इनमें से 42 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 2 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए। इस तरह उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 80.77 रहा है, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा है।

इस उपलब्धि के साथ सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 62 मैचों में 50 जीत दर्ज की थी और उनका जीत प्रतिशत 80.65 था। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 78.38 प्रतिशत मैच जीते थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत और इस रिकॉर्ड के साथ सूर्यकुमार यादव ने भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि