jabalpur

15 मकानों को खाली करने के निर्देश दिये गये

जबलपुर। गत दिवस बेदीनगर दुर्गामंदिर पहाड़ी पर स्थित एक चट्टान पर बिजली गिरने से चट्टान धसनके के कारण चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। जो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं वहां रहने वालों को अंबेडकर भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।

लेकिन प्रशाासनिक व्यवस्था के नाम पर यहां कोई सुविधाएं नहीं हैं। मोहल्ले पड़ोस के लोग ही पीड़ितों की मदद करने में लगे हैं। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे और गृहस्थी का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया था। कुछ मकानों का सामान तो अभी भी मलबे में दबा हुआ पड़ा है जिसे निकालने की व्यवस्था अब तक नहीं हो पायी है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग अंबेडकर भवन में शरण लिए हैं तो कुछ अपने रिश्तेदारों के यहां और यही लोग उनके खाने पीने की व्यवस्था कर रहे हैं। हालांकि घटना में घायल हुए लोगों में से अब उनकी हालत पहले से बेहतर बतायी जा रही है।

यहां के निवासियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा जो करीब वर्ग के लिए भवनों का निर्माण किया जाता है यदि प्रशासन उन्हें एलाट कर दे तो वे यहां से चले जाएंगे। बरसात में गरीब मजदूरों पर टूटे इस कहर के चलते अब उन लोगों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है जिनके मकान खाली करने के लिए चिट चिपका दी गयी है।

सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि कुल 28 मकान अलग कराने का निर्णय लिया गया है लेकिन फिलहाल में 15 मकानों को प्राथमिकता के आधार पर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। गत दिवस जिनके मकान इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए थे उसमें संजय चौधरी, तीरू सिसोदिया, गोपाल चौधरी, चरन लाल, आदि के मकान शामिल थे। कुल मिलाकर आज भी सुबह से लोग घटना स्थल पर जमा रहे और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उन्हें बारिश के इस मौसम में उचित व्यवस्था तत्काल की जाए।

Leave a Reply

Back to top button