Site icon Yashbharat.com

15 मई के बाद शुरू हो जाएंगे कॉलेजों में एडमिशन

Untitled 1 6

जबलपुर। कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 15 मई के बाद शुरू हो जाएगी। लगभग सभी कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया और प्रवेश परीक्षा इसी दौरान होंगी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष यह 27- 28 मई को खुली थी ।

इस बार राज्य शासन ने तय किया है कि 12वीं बोर्ड (एमपी बोर्ड व सीबीएसई) का रिजल्ट आते ही तीन दिन के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त कॉलेज 12वीं का रिजल्ट आने के अगले दिन से ही सीधे प्रवेश दे सकेंगे। 12वीं का रिजल्ट आते ही बीकॉम, बीए और बीएससी में ऑनलाइन एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। 20 मई तक रिजल्ट संभावित है। 23 मई के आसपास लिंक खुल सकती है। पहले और दूसरे दौर की सूची 15 जून से पहले आएगी। हर सूची के बाद तीन दिन का समय फीस और दस्तावेज जमा करने के लिए मिलेगा।
ऑफलाइनप्रवेश
12वीं का रिजल्ट आते ही अगले दिन से बीकॉम, बीए, बीएससी और बीबीए में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। छात्रों के पास कई कॉलेजों के विकल्प हैं। यहां सीधे प्रवेश ले सकेंगे। सिर्फ 12वीं और 10वीं की मार्कशीट और टीसी के आधार पर प्रवेश होंगे। पहले ही दिन एडमिशन पक्का माना जाएगा। 14 अगस्त तक प्रवेश होंगे।

Exit mobile version