jabalpur

12 बजे की टिक के साथ शुरू हुआ आतिशबाजी और जश्न का माहौल

जबलपुर, प्रतिनिधि। घड़ी की टिक के साथ ही जैसे ही बारह बजे नव वर्ष के आगमन पर आतिशबाजी और शुभकामनाओं का दौर जो शुरू हुआ वह दूसरे दिन भी जारी रहा। कहीं डीजे की धुन तो कहीं सेलिब्रिटीज के साथ शुरू हुआ नए साल का जश्न। शहर के होटलों, क्लबों के साथ कॉलोनियों, अपार्टमेंट और सोशल मीडिया पर लोग नये वर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए। जगह जगह नए वर्ष के स्वागत के लिये जश्र जारी था। पुलिस की मुस्तैदी के बीच लोगों ने शांति से नये वर्ष की खुशियां मनाई।
युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
जाते हुए साल 2018 के अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए युवाओं में बहुत उत्साह दिखा। बात साल के आखिरी दिन की आउटिंग हो, पार्टी हो या फिर सेलिब्रेशन की। हर पल की फोटो, सेल्फी लेकर युवाओं ने सोशल मीडिया पर अपलोड की। लोगों ने शाम होते ही अपने परिवार के साथ निर्धारित जगहों पर पहुंचकर नए वर्ष के आगमन के स्वागत करने जा पहुंचे।
सोशल मीडिया में जारी शुभकामनाओं का दौर
सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन के फोटो अपलोड के साथ नए साल की शुभकामनाओं के वीडियो व मैसेजों का अदान-प्रदान भी देर-रात तक चलता रहा। शहर की रिचा शर्मा ने बताया कि उनके भाई-भाभी भोपाल में रहते हैं तो रात को 12 बजे उन्होंने उन्हें वीडियो कॉल करके न्यू ईयर विश किया। इस तकनीक ने शहर से बाहर रह रहे अपनों की बीच की दूरी को कम कर दिया है।
सेल्फी का जारी रहा क्रेज
जाते हुए साल 2018 के अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए युवाओं में बहुत क्रेज दिखा। बात साल के आखिरी दिन की आउटिंग हो, पार्टी हो या फिर सेलिब्रेशन की। हर पल की फोटो, सेल्फी लेकर युवाओं ने सोशल मीडिया पर अपलोड की।
पिकनिक मनाकर किया सेलिबे्रट
शहरवासी नये वर्ष की पहली सुबह सेलिब्रेशन के लिये पिकनिक स्पॉट पहुंचे और जमकर सेलिब्रेट किया। बरगी डेम, डुमना नेचर पार्क, लम्हेटाघाट, भदभदा, जैसी जगहें फेवरिट लिस्ट में दिखी। इसके अलावा कटाव, परियट, शिकारा, भदभदा, बगदरी फॉल भी बड़ी संख्या में लोग परिवार साहित जा पहुंचे और दिनभर मस्ती की।
शहर के पार्को में दिखी भीड़
शहर के पार्को में भी जबरदस्त भीड़ दिखी सुबह से ही लोगों ने भवंरताल,टैगोर पार्क पहुंचकर परिवार व प्रियजनों के साथ पहुंचकर न्यू ईयर की पहली सुबह को यादगार बनाया। पार्को में आम दिनों की जगह आज भीड़
भाड़ ज्यादा देखी गयी। यहां बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
होटल और क्लबों में म्यूजिक के साथ लोगों ने किया धमाल
शहर के होटलों और क्लबों में म्यूजिक के साथ लोगों ने रातभर जमकर धमाल किया। इस मौके पर कई होटलों ने बॉलीवुड की सेलिब्रिटिज के म्यूजिक प्रोगाम अरेंज किया। लाईव म्यूजिक पर जबलपुर वालों ने खूब धमाल किया। डांसिग नंबर्स सॉग पर देर तक थिरकते रहे। रात 10 बजे से पार्टी का माहौल बदलने लगा और लोग एन्जॉय के मूड में आ गए। और जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर टिकि तो चारों ओर हैप्पी न्यू ईयर गूंज उठा।शहर के तमाम होटलों, रेस्टारेंट, क्लब में जबरदस्त जश्र मना। नए साल का स्वागत म्यूजिकल अंदाज में हुआ। युवा देर तक थिरकते रहे।
पुलिस का रहा कड़ा पहरा
नए साल के जश्न में कोई हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों, होटलों, क्लबों में पुलिस की टीमें देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहीं। जगह-जगह पुलिस की मौजूदगी और सड़कों पर दौड़ते पुलिस वाहनों के कारण हुड़दंगियों के हौसले पस्त रहे। इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर व स्पीडोमीटर का भी उपयोग किया गया। ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की तथा स्पीडोमीटर से वाहनों की गति की जांच की गई।
सुरक्षा की दृष्टि से शहरभर में 500 से ज्यादा जवान तैनात किए गए। पुलिस अधिकारी भी देर रात तक सड़कों पर घूमते रहे। रात्रि के 12 बजते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। लोग एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते रहे। निर्धारित समय के बाद पुलिस ने आतिशबाजी करने से लोगों को रोका।
पुलिस को देख भागते नजर आए हुड़दंगिए
शहर में जहां तहां यह नजारा भी सामने आया कि तिराहों-चौराहों पर बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच कर रही पुलिस टीम को देखते ही हुड्दंग मचाने वाले युवाओं की टोली भागती नजर आयी। ब्रीथ एनालाइजर की पकड़ में न आ जाएं इसलिए कुछ देर के लिए स्टेयरिंग किसी और को दे दी।
प्रशासनिक आदेश की भी उड़ी धज्जियां
कुछ होटलों, क्लबों में नव वर्ष के जश्न के नाम पर फूहड़ता नजर आई। डीजे की तेज धुन पर डांस करते कपल्स और आयोजकों ने पुलिस के निर्देशों की धज्जियां उड़ाईं। पुलिस ने डीजे पर प्रतिबंध लगाया था। यह निर्देश भी दिए थे कि फूहड़ता वाले गाने न बजाए जाएं।

Leave a Reply

Back to top button