Site icon Yashbharat.com

11 january को रात साढ़े तीन घंटे बंद रहेंगी रेलवे की कंप्यूटरीकृत सेवाएं

images 42 1

नई दिल्ली । तकनीकी सुधार के लिए रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) 11 जनवरी की रात करीब 3.25 घंटे बंद रहेगा।

इस दौरान रेलवे से संबंधित सभी तरह की कंप्यूटरीकृत सेवाएं बंद रहेंगी। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 11 जनवरी को देर रात 11.45 बजे से सुबह 3:10 बजे तक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान करीब 3 घंटा 25 मिनट तक कंप्यूटर से संबंधित रेलवे के काम नहीं हो सकेंगे।

आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139) के माध्यम से किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिल सकेगी। कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण का कामकाज भी बंद रहेगा। इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त कराए जा सकेंगे।

लिहाजा यदि आप रविवार रात को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपनी ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे से पहले ही हासिल कर लें। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित डोरमेट्री और रिटायरिंग रूम की ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं की जा सकेगी।

Exit mobile version