108 मेंं गूंजी किलकारियांः जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, एक को कुंडम तो दूसरी महिला को मझगवां में कराया भर्ती
जबलपुर। ग्रामीण क्ष्ेात्रों में दो अलग अलग जब प्रसूतियों को 108 की मदद की जब संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रों में लाया जा रहा था इसी दौरान उनको बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा होने लगी 108 के घनश्याम सूर्यवंशी एवं शरद काछी ने अपनी कार्य कुशलता के चलते प्रसव करवाया ।
प्रसव के बाद उक्त दोनों वाहन किलकारियों से गूज उठे। इसके बाद दोनों प्रसूतियों को संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रों में लकार भर्ती कराया गया जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मझगवां थाने के अंतर्गत परसवारा ग्राम निवासी 25 वर्षीय कल्पना पति संतोष बर्मन प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों द्वारा इसकी सूचना 108 को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची 108 द्वारा जब प्रसूती को सिहोरा अस्पताल लाया जा रहा था इसी दौरान उसे बीच रास्ते मेंं प्रसव पीड़ा हुई तो इएमटी शरद ने रास्ते में वाहन को रूकवाने के बाद अपनी प्रसव कराया ।
बाद में सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया इसी तरह से कुंडम थाने के अंतर्गत चिखली ग्राम निवासी 21 वर्षीय सोमवती बाई पति विशाल सिंह के परिजनों द्वारा महिला के प्रसव पीड़ा की सूचना 108 को दी गई उक्त सूचना मिलते ही एम्बूलेंस मौके पर पहुंची और जब प्रसूती को कुंडम अस्पताल लाया जा रहा था इसी दौरान उसे बीच रास्ते मे अधिक प्रसव पीड़ा हुई जिससे इएमटी घनश्याम सूर्यवंशी द्वारा प्रसव कराया गया । जच्चा बच्चा स्वस्थ है इस मौके पर प्रसूती के परिजनों द्वारा दोनों एम्बूलेंस के चालक व इएमटी के स्टाफ की प्रशंसा की गई।

