Saturday, May 23, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

10,12 Result की तैयारी शुरू, घरों से कॉपी चेक करेंगे टीचर्स

नई दिल्ली। CBSE Board 10,12 Result: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के बचे हुए विषयों की परीक्षा करवाने का ऐलान कर दिया है। ये परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित करवाई जाएंगी। इसके साथ ही रिजल्ट को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंख ने कहा है कि मूल्यांकन के लिए 3000 सीबीएसई स्कूलों का चयन हुआ है। इन सेंटर्स से 1.5 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं टीचर्स के घर भेजी जाएंगी। यह प्रक्रिया 50 दिन में पूरी कर ली जाएगी।

वहीं जानकारी यह भी है कि ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों में कॉपी जांचने का काम जल्द शुरू हो सकता है। CBSE के अनुसार, जिन क्षेत्रों में कोरोना वायरस का एक भी केस सामने नहीं आया है, वहां कॉपी जांचने का काम शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा टीचर्स के घर भेज कर भी कॉपी चेक करवाने की प्लानिंग हो रही है।

अब तक की तैयारी के अनुसार, प्रत्येक क्षेत्र के प्रमुख नोडल पर्यवेक्षक स्थानीय प्रशासन के साथ काम करेंगे। यदि इलाका ग्रीन जोन में है तो मूल्यांकन का काम शुरू होगा। प्रत्येक नोडल अधिकारी को 200 उत्तर पुस्तिकाओं से भरे बैग इकट्ठा करने होंगे। नोडल अधिकारी ही मूल्यांकनकर्ताओं के घर तक बैग पहुंचाएंगे और मूल्यांकन होने के बाद उन्हें वापस लेंगे। वाहनों की व्यवस्था के लिए भी वो ही जिम्मेदार होंगे। बैग को बोर्ड तक पहुंचाने से पहले उन्हें आधार कार्ड, पैन कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड की तस्वीर भी लेनी होगी। मूल्यांकनकर्ताओं के पास उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए केवल 7 दिन होंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम