Site icon Yashbharat.com

10 साल तक MP में शराब की नई दुकानें खुलने नहीं दीं, जनहित में करेंगे फैसला : श‍िवराज

shivraj singh chouhan

shivraj singh chouhan

भोपाल। मुरैना में जहरीली शराब से हुई मौतों की घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए बुलाई अधिकारियों की बैठक में नई दुकानें खोले जाने के सुझाव पर सियासत शुरू हो गई है।

कांग्रेस ने जहां सरकार के इस कदम को जनविरोधी बताते हुए विरोध का एलान किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पहलूओं पर विचार करने के बाद जनहित में ही कोई फैसला करेंगे।

दस साल प्रदेश में नई शराब की दुकानें मैंने ही नहीं खुलने दी और कई बंद भी की थीं। उधर, गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार तो हर पांच किलोमीटर पर शराब की दुकान खुलवा रही थी। कमल नाथ ने व्यक्तिगत लाभ के लिए शराब की कीमत बढ़ाई थी।

शराब की नई दुकानें खोलने जाने का सुझाव अवैध शराब बनने और उसकी बिक्री रोकने के लिए मंगलवार को कलेक्टर-कमिश्नर के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस के दौरान रखा गया था। दरअसल, मुरैना में जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि शराब दुकानें कम और काफी दूरी पर होने के कारण अवैध बिक्री को बढ़ावा मिलता है। पड़ोसी राज्यों के कारोबारी इस परिस्थिति का फायदा उठाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

 

गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नई शराब दुकानें खोले जाने को लेकर हमसे सटे राज्य महाराष्ट्र में प्रति एक लाख की जनसंख्या पर 21 शराब की दुकानें हैं। जबकि, राजस्थान में 17 और उत्तर प्रदेश में 12 शराब दुकानें हैं। इसके विपरीत मध्यप्रदेश में प्रति एक लाख की आबादी पर चार शराब की दुकानें हैं। यह असामानता और विसंगति कभी-कभी पड़ोसी राज्यों के व्यक्तियों को शराब लाने को प्रोत्साहित करती है।

इसके मद्देनजर ही शराब की दुकान बढ़ाने का सुझाव दिया था और उस पर आज भी कायम हूं। मध्यप्रदेश को शराब के दलदल में झोंकने के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आरोप पर कहा कि छह जनवरी 2020 की अधिसूचना दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही प्रत्येक पांच किलोमीटर के दायरे में शराब दुकान खोलने का कहा था। फरवरी 2020 में न सिर्फ ऑनलाइन शराब की बिक्री का प्रविधान किया था बल्कि महिलाओं के लिए अलग से दुकानें खोलने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कमल नाथ ने व्यक्तिगत लाभ के लिए शराब की कीमतें बढ़ाईं, जिससे अवैध बिक्री बढ़े। यदि यह बात गलत है तो वे खंडन करेंगे तो मैं प्रमाण भी दूंगा।

Exit mobile version