10 वीं की प्रदेश की मेरिट लिस्ट में कटनी की शताक्षी ने बनाया स्थान
12 वीं में कोई नहीं आ सका मेरिट में
10 वीं में 54 तो 12 वीं में 74 प्रतिशत था जिले का रिजल्ट
कटनी। आज बहुप्रतिक्षित एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम सुबह 11 बजे घोषित हो गये। कटनी की उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा शताक्षी श्रीवास्तव पिता संजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाते हुए कटनी का नाम रोशन किया है। शताक्षी को प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें 500 में से 491 अंक प्राप्त हुए। कटनी में कक्षा 12वीं में कोई भी छात्र मेरिट में स्थान नहीं बना सका। आज जारी रिजल्ट में कक्षा 12 वीं का परिणाम 74 प्रतिशत रहा जबकि कक्षा 10 वीं का परिणाम 54 फीसदी रहा।
10 वीं के रिजल्ट पर एक नजर
कटनी जिले में कक्षा 10 वीं में नियमित रूप से 17744 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसें 5545 छात्र प्रथम श्रेणी में 4014 और 61 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उर्त्तीण हुए। 2683 छात्रों को सप्लीमेंट्री आई है जबकि 5244 विद्यार्थी सफल हुए है। इस तरह से स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 54 प्रतिशत था। इसी तरह स्वाध्यायी रूप से 2676 छात्रों ने परीक्षा दी थी इसमें 52 छात्र प्रथम श्रेणी में 313 और 164 छात्र तृतीय श्रेणी में उर्त्तीण हुए 458 को सप्लीमेंट्री जबकि 1685 छात्र सफल नहीं हो सके। स्वाध्यायी छात्रों का प्रतिशत 19 था। इस तरह कुल 27148 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें 10149 छात्र सफल हुए।
ऐसा था 12 वीं का परिणाम
कक्षा बारहवीं में 9843 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें 7227 छात्र सफल हुए। विभिन्न संकायों में प्रथम श्रेणी में 3934 प्रथम श्रेणी 2965 द्वितीय श्रेणी तथा 328 तृतीय श्रेणी में उर्त्तीण हुए। 1250 को सप्लीमेंट्री आई जबकि 1258 छात्र सफल नहीं हो सके। इस तरह कक्षा 12 वीं के नियमित छात्रों का परीक्षा का परिणाम 74 प्रतिशत था। इसी तरह 1320 विद्यार्थियों ने बतौर स्वाध्यायी परीक्षा दी थी जिसमें 444 पास हुए हैं, 83 छात्र प्रथम श्रेणी 261 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी और 100 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए। 229 को सप्लीमेंट्री आई जबकि 627 विद्यार्थी सफल नहीं हो सके। इस तरह स्वाध्यायी छात्रों का परीक्षा परिणाम 34 प्रतिशत रहा।
किस संकाय में कितना आया रिजल्ट
नियमित छात्रों के संकायवार परिणामों पर नजर डालें तो जीव विज्ञान में 3793 विद्यार्थी शामिल हुए 1174 प्रथम श्रेणी 1422 द्वितीय श्रेणी, 284 तृतीय श्रेणी में उर्त्तीण हुए। इसी तरह विज्ञान में 4735 छात्र शामिल हुए थे जिसमें 2169 प्रथम श्रेणी 1196 द्वितीय श्रेणी 16 तृतीय श्रेणी में पास हुए। विज्ञान समूह का प्रतिशत 72 था। वाणिज्य समूह में 1245 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें 581 प्रथम श्रेणी 326 हिन्दी श्रेणी, 28 तृतीय श्रेणी में उर्त्तीण हुए इसका प्रतिशत 75 था। कृषि विज्ञान में नियमित छात्र के रूप में 59 ने परीक्षा दी थी 7 फर्स्ट डिवीजन, 17 सेकेण्ड डिवीजन में पास हुए इसका प्रतिशत 40 था। इस तरह नियमित छात्र के रूप में 9843 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें 2934 फर्स्ट डिवीजन, 2965 सेकेण्ड डिवीजन 328 थर्डविजीन में पास हुए। 1250 को सप्लीमेंट्री, 1285 सफल नहीं हो सके नियमित छात्रों का कुल प्रतिशत 74 था।
स्वाध्यायी छात्र के रूप में जीवविज्ञान में 483 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी 167 प्रथम श्रेणी, 170 द्वितीय श्रेणी, 38 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विज्ञान समूह में 502 विद्यार्थियों ने नियमित तौर पर परीक्षा दी थी 172 प्रथम श्रेणी, 159 द्वितीय श्रेणी और 1 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुआ प्रतिशत 67 प्रतिशत था। कॉमर्स में 112 नियमित छात्र शािमल हुए 35 प्रथम श्रेणी, 41 द्वितीय श्रेणी तथा 1 तृतीय श्रेणी में पास हुआ कॉमर्स का प्रतिशत 68 था। कृषि विज्ञान में पांच छात्र शामिल हुए थे एक द्वितीय श्रेणी तथा प्रथम श्रेणी में उर्त्तीण हुए।
जिले की मेरिट लिस्ट कक्षा 10 वीं
जिले के प्रावीण्य सूची में कक्षा 10वीं में जिन छात्रों ने स्थान बनाया वे सभी ग्रामीण क्षेत्रों के है। लोकेन्द्र केदारनाथ पटेल ने लक्ष्मी कान्वेंट पब्लिक स्कूल देवराकलां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर आनंद बाबूलाल कुशवाहा किड्स केयर स्कूल के छात्र हैं। तीसरे स्थान पर 3 छात्रों ने कब्जा जमाया जिसमें हरिशंकर दिलीप कुमार गर्वेमेंट हा.स. से भदौरा नं. 1, काजल विजय सिंह गर्वेमेंट हा.से. स्कूल बहोरीबंद तथा महिमा यादव गर्वेमेंट हा.से. स्कूल बड़वारा ने जिले में टॉप 3 में नाम रोशन किया है।
जिले की मेरिट लिस्ट कक्षा 12 वीं
कक्षा बारहवंी की प्रावीण्य सूची में कुल 20 छात्रों ने स्थान बनाया। जीव विज्ञान संकाय में देवा यादव शासकीय हाईस्कूल बिलहरी प्रथम स्थान पर रहे जबकि प्रेम नारायण माधवदास हल्दकार दूसरे स्थान पर थे। विज्ञान समूह में सरस्वती शिशु मंदिर बरही के अभिषेक ब्रजेश मिश्रा प्रथम स्थान पर थे जबकि जाग्रति त्रिवेणी प्रसाद अग्रवाल दूसरे स्थान पर थीं। ग्रेस मिशन स्कूल स्लीमनाबाद के आदर्श शिवकुमार दुबे तीसरे स्थान पर तथा सरस्वती शिशु मंदिर बरही के रामभूषण मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में बार्डस्ले स्कूल की श्रेया राकेश सोनी प्रथम स्थान पर थीं। नालंदा की मुस्कान अजय राय दूसरे स्थान पर तथा बार्डस्ले स्कूल के शुभी रजनीश जैन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कृषि समूह में आकांक्षा मौर्य गर्वेमेंट हा.से. स्कूल प्रथम ने स्थान प्राप्त किया। जिले की प्रावीण्य सूची में छात्राओं का दबदबा रहा।
डॉक्टर बनना चाहती हैं शताक्षी
उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर की छात्रा शताक्षी पिता संजय श्रीवास्तव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 10 वीं की प्रदेश की मैरिट लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त किया है। शताक्षी के पिता संजय श्रीवास्तव की बरगवां में वेल्डिंग की दुकान है। शताक्षी ने यशभारत से बात करते हुए अपनी इस सफलता का श्रेय गुरूजनों तथा माता-पिता को देते हुए डॉक्टर बनने का सपना संजोया है। शताक्षी ने कहा कि प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक वह पढ़ाई करती थीं और उनका लक्ष्य था कि मेरिट में स्थान बनाकर आगे डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी। शताक्षी की मां सहायक शिक्षक है पूरा परिवार बेहद खुश है अपनी इस बेटी की सफलता पर।
