Site icon Yashbharat.com

10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित की पत्नी ने बचाया

बालाघाट। बिरसा थाना क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला मुंहबोला भाई अकेला पाकर उससे दुष्कर्म के प्रयास मे था तभी मौके पर आरोपित की पत्नी पहुंच गई।

इसके बाद आरोपित फरार हो गया। यह घटना शुक्रवार की है, लेकिन इसकी शिकायत रविवार को थाने में पीड़िता व परिजन ने की।

बिरसा थाना प्रभारी नीलेश परतेती ने बताया है कि बालिका शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से दादी के घर जा रही थी, तभी उसके ही गांव में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक शाकू नेताम ने उसे धमकी देकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पुलिस ने शिकायत पर धारा 376, 511, 452 के साथ पॉस्को एक्ट की धारा 7, 8 में केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Exit mobile version