katniमध्यप्रदेश

माधव नगर में मारपीट करके गंभीर चोट पहुँचाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल 

 

माधव नगर में मारपीट करके गंभीर चोट पहुँचाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

कटनी-पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन (भापुसे) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस ने 02 व्यक्तियों के साथ मारपीट करके गंभीर चोट पहुँचाने वाले 03 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

घटना का विवरणः– दिनांक 18/01/25 को फरियादी हरिश पाण्डे पिता संतोष पाण्डे निवासी माधवनगर कटनी ने थाना पर रिपोर्ट कराया कि दिनांक 17/01/25 की रात्री में समय करीबन 11.40 बजे जब वह अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसे बमचक ढाबा के पास खड़े आरोपी सुरेन्द्र वंशकार, लाला उर्फ अखिलेश वंशकार,कृष्णा गुप्ता व अन्य ने फरियादी को गंदी गंदी गालिया देकर मारपीट करने लगे तभी फरियादी का दोस्त प्रभाकर बीच बचाव करने पहुँचा तो आरोपीगण ने उसके साथ भी मारपीट कर चोट पहुँचायी तथा जान से मारने की धमकी दी जिस पर थाना माधवनगर में अप. क्रं. 55/25 धारा – 296,115(2),351(2), 3(5) बीएनएस का कायम कर फरार आरोपियो की तलाश पतासाजी शुरू कर दी और फरियादी के दोस्त प्रभाकर को आई चोट और उपचार के दस्तावेज के आधार पर पुलिस व्दारा प्रभाकर की चोट प्राणघातक होने से प्रकरण में धारा 117(2),109 बीएनएस का ईजाफा किया और आरोपियों की वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरंतर जिला कटनी एवं सीमावर्ती जिले मैहर, सतना, पन्ना, उमरिया, जिला जबलपुर में पता तलाश करते आरोपी सुरेन्द्र वंशकार उम्र- 26 साल व कृष्णा गुप्ता उम्र 19 साल को जबलपुर से हिरासत में लिया और आरोपीगण से अन्य आरोपीगण के संबंध में पूछताछ करते आरोपी अखिलेश उर्फ लाला वंशकार को भी गिरफ्तार कर लिया तथा अपराध में शामिल एक ओर आरोपी की तलाश जारी है।

*गिरफ्तार आरोपियों में
.सुरेन्द्र वंशकार पिता भैयालाल वंशकार उम्र- 26 साल निवासी कुम्हार मोहल्ला थाना माधवनगर कटनी
कृष्णा गुप्ता पिता विजय गुप्ता उम्र- 19 साल निवासी कुम्हार मोहल्ला थाना माधवनगर कटनी
अखिलेश उर्फ लाला वंशकार पिता भैयालाल वंशकार उम्रर – 29 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला थाना माधवनगर है

महत्वपूर्ण भूमिकाः– थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर रूपेंद्र राजपूत ,उनि दीपू कुशवाह, प्र आर प्रशांत ,आरक्षक उमाकांत तिवारी, अजय साकेत, सतेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Back to top button