Latestyashbharatअजब गजब

हैरतंगेज VIDEO: जब अजगर ने आदमी को जकड़ा, लोगों ने मशक्कत के बाद छुड़ाया

वेब डेस्‍क। केरल से एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है। एक शख्‍स को खतरनाक अजगर ने चपेट में ले लिया था। बुरी तरह शिकंजे में फंसा यह आदमी तमाम प्रयासों के बाद भी अपने आप को अजगर से छुड़ाने में सफल नहीं हो पाया। गांव वालों ने मिलकर उसे बचाया। लेकिन अजगर की पकड़ इतनी मजबूत थी कि इस रेस्‍क्‍यू में भी तीन लोगों को लगना पड़ा। जब ग्रामीणों ने इस व्‍यक्ति को आखिरकार अजगर से बचा लिया तब अजगर की लंबाई का पता चला। यह बेहद खौफनाक अजगर था। यह घटना तिरुअनंतपुरम की है।

pR2diJY8ZUn8gS4i?format=jpg&name=small

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा इस घटना का वीडियो जारी किया गया है। इसके अनुसार यह आज बुधवार को तिरुअनंतपुरम के जंगली क्षेत्र में हुई। बाद में इस अजगर को वन अधिकारियों को सौंप दिया गया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया। हालांकि इस घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह व्‍यक्ति अजगर के चंगुल में कैसे आ गया यह तो अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन उसके लिए यह संतोष की बात रही कि उसे ठीक समय पर ग्रामीणों ने बचा लिया।

Leave a Reply

Back to top button