मध्यप्रदेश

हेमंत कटारे की गिरफ्तारी पर 16 मार्च तक हाईकोर्ट ने लगाई रोक

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे की गिरफ्तारी पर 16 मार्च तक रोक लगाई है। मंगलवार को हाईकोर्ट में हेमंत कटारे ब्लैकमेलिंग मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान वहां युवती और उसकी मां भी मौजूद थीं। कोर्ट में प्रैंक वीडियो भी देखा गया, इसके बाद जज ने केस डायरी के साथ जांच अधिकारी को भी तलब किया है।

इसके बाद केस की अगली तारीख 16 मार्च दी गई। इस दौरान हेमंत कटारे की गिरफ्तारी पर भी रोक लगाई गई है। गौरतलब है कि भोपाल निवासी छात्रा द्वारा दुष्कर्म की शिकायत के बाद विधायक कटारे ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Leave a Reply

Back to top button