Site icon Yashbharat.com

हिलेरी क्लिंटन, 2020 में मेरे खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ लीजिए : डोनाल्ड ट्रंप

heleri

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को 2020 में उनके खिलाफ एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। ट्रंप ने 2016 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के खिलाफ जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया था। हिलेरी पिछले कुछ माह से अपनी हार के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। वहीं ट्रंप का कहना है कि वह एक कमजोर उम्मीदवार थीं।

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में जल्दबाजी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि हिलेरी चुनाव लड़ेंगी। क्या वह चुनाव लड़ने वाली हैं? मुझे उम्मीद है। हिलेरी, कृपया फिर से चुनाव लड़ें…आगे बढ़ें।” ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी की हार के कई कारण हैं। राष्ट्रपति ने कहा ‘‘उन्होंने जो किया वह सही नहीं था। इसके साथ ही कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से वह नहीं जीतीं।’

Exit mobile version