हाथीताल में दो गुट भिड़े खूनी संघर्ष में दो युवक घायल
हाथीताल में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में जमकर चाकू व लाठियां चलीं। दोनों गुटों से दो युवकों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने एक पक्ष पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। गोरखपुर पुलिस के मुताबिक एक पक्ष से राकेश लोधी (36) निवासी गंगासागर लोधी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्वारीघाट निवासी अपने दोस्त के घर से भोजन करके शुक्रवार की रात 9.30 बजे अपने घर लौट रहा था। तभी हाथीताल कॉलोनी मुक्तिधाम के पास एक एसटीडी के सामने कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया। कार रोककर उसने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो युवकों ने उसे खींचकर कार से बाहर निकाला और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। किसी ने पीछे से उसके सिर पर लाठियों से हमला किया, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर प्रकरण दर्ज किया है।
इधर, दूसरे पक्ष ने राकेश लोधी व अन्य पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक हाथीताल कॉलोनी निवासी अजय पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार रात उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनके बेटे ऋ तिक के साथ एसटीडी के सामने मारपीट कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचा तो अजय लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसने बताया कि विक्की सोनकर, दीपेश तिवारी, राकेश लोधी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उनके बीच रंजिश है और जान लेने की नीयत से चाकू मारी गई। प्रकरण दर्ज करते हुए पुलिस ने राकेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया है।

