Site icon Yashbharat.com

हाई बीपी, नो टेंशन: ठंड में ब्‍लड प्रेशर नहीं होगा प्रभावी, बस पद्मासन सहि‍त योगा के यह आसन जरूर करें फॉलो

yoga tips

हाई बीपी, नो टेंशन: रक्तचाप हृदय की वह स्वाभाविक क्रिया है, जिसमें हार्ट में Ejection-Fraction (EF) से धमनी द्वारा शुद्ध लाल रक्त शरीर के अंगों में प्रवाहित होता है, लेकिन मसालेदार भोजन और फिजिकल एक्टिविटी न होने के कारण जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो ब्लड वेसल्स संकरी हो जाती है और इस कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है।

कोलेस्ट्रॉल के कारण खून गाढ़ा हो जाता है और इस कारण से श्वास फूलना, थकावट महसूस होना, भारीपन लगना और दिल की धड़कन बढ़ने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हाइपरटेंशन के ये लक्षण दिखने पर रोज सुबह ये योगासन जरूर करना चाहिए।

पद्मासन

पद्मासन में बैठने से शारीरिक और मानसिक थकान दूर होती है, साथ ही ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है। मांसपेशियों का तनाव कम होता है। पैरों, घुटनों और जोड़ों को मजबूती मिलती है। पाचन तंत्र भी सुधरता है।

पश्चिमोत्तानासन


यह आसन मन को शांत करता है। तनाव को दूर करता है। पेट और कूल्हों की चर्बी को कम करता है। हाइपरटेंशन, अनिद्रा, बांझपन का भी उपचार करता है।

सुप्त वज्रासन

इस योगासन को करने से कब्जियत दूर होती है। शरीर में रक्त संचार में सुधार होता है। पेट की मांसपेशियों, पीठ और गर्दन को मजबूत करता है। मासिक धर्म की तकलीफों को दूर करता है।

शशांक आसन

शरीर को लचीला एवं मजबूत बनाता है। अस्थमा, डायबिटीज और हृदय रोग पीड़ित व्यक्ति के लिए बहुत लाभकारी आसन है।

मत्स्यासन

मत्स्यासन श्वसन क्रिया में सुधार करता है। शुद्ध रक्त का निर्माण तथा संचार करता है त्वचा को स्वस्थ एवं कांतिमय बनाता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है।

शवासन


यह योगासन शरीर को गहराई तक विश्राम पहुंचाता है। बढ़े हुए रक्तचाप और ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य करता है। मन को शांत करता है।

Exit mobile version