jabalpur

हाईकोर्ट बार आज मनाएगा विधि दिवस

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आज विधि दिवस का आयोजन संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष आसन्न संकट विषय पर किया जा रहा है। हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली हॉल में दोपहर में आयोजित इस समारोह के जस्टिस जेके माहेश्वरी मुख्य अतिथि व जस्टिस संजय द्विवेदी विशिष्ट अतिथि होंगे। हाईकोर्ट बार अध्यक्ष आदर्शमुनि त्रिवेदी, सचिव शशांक शेखर, उपाध्यक्षद्वय जितेन्द्र तिवारी व अशोक तिवारी, सह सचिव अमित जैन ने अधिवक्ताओं से उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Back to top button