मध्यप्रदेश

हर्षित अग्रवाल पर यूरोप में एसिड अटैक, बाल-बाल बचे

रानापुर। रानापुर के हर्षित अग्रवाल पर बुधवार शाम इटली के रोम में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने मेट्रो स्टेशन पर एसिड अटैक कर दिया। इसमें हर्षित तो बच गए, लेकिन पासपोर्ट, लेपटॉप और करेंसी बदमाश ले गए। कुछ स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। हर्षित ने पुलिस स्टेशन पर एसिड अटैक और सामान छीनने संबंधी मामले की सूचना दी है। भारत के साइबर सिक्युरिटी रिसर्च एमआईटी एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग पुणे में हर्षित अग्रवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे यूरोपीय देशों की यात्रा पर गए हैं।

हर्षित के पिता संजय अग्रवाल ने बताया कि होटल से हर्षित मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्हें मेट्रो से रोम मे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचना था, वहां से फ्लाइट से दुबई होते हुए भारत लौटना था। अब पासपोर्ट चोरी हो जाने से फ्लाइट मिस हो गई है। संजय अग्रवाल ने बताया कि हर्षित रोम स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क में है और भारत आने के लिए वैकल्पिक दस्तावेजों की तैयारी में जुटे हैं।

घटनाक्रम को लेकर हर्षित अग्रवाल ने भारतीय विदेश मंत्रालय, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर जानकारी है। इस घटनाक्रम से रानापुर में परिवार चिंतित है। इटली जैसे सुरक्षित देश में मेट्रो स्टेशन पर इस तरह का अटैक पर हैरानी भरा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply