हरीशचंद्र, CM शिवराज सिंह के OSD, जयति सिंह को स्मार्ट सिटी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा श्री महिप किशोर तेजस्वी मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ग्वालियर को अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय के पद पर पदस्थ किया गया है। यानी सीएम शिवराज सिंह ने उन्हे अपने पास बुला लिया है।
सुश्री जयति सिंह आईएएस सीईओ स्मार्ट सिटी ग्वालियर नियुक्त
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री जयति सिंह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डबरा जिला ग्वालियर की सेवाएँ नगरीय विकास एवं आवास विभाग को सौंपते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी ग्वालियर तथा अपर कलेक्टर जिला ग्वालियर पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
हरीशचन्द्र सिंह मुख्यमंत्री के ओएसडी
राज्य शासन ने मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में श्री हरीशचन्द्र सिंह (अशासकीय व्यक्ति) को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।








