Site icon Yashbharat.com

“हनीट्रेप” मामले मे इंदौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पांच महिला व एक पुरुष सहित कुल 06 आरेापी गिरफ्तार

hony trape katni 19 sep

इंदौर– गत दिनांक 17/09/2019 को फरियादी द्वारा लिखित शिकायती आवेदन पत्र, थाना पलासिया में प्रस्तुत किया गया था जिसमें फरियादी ने आरोप लेख किया था कि उसको निजी व्हाट्सऐप नंबर पर, आरती दयाल व्दारा उसके एवं उसके अन्य परिचितों के मोबाईल नंबर से वाट्सएप पर कॉल एवं मैसेज किये जा रहे हैं जिनके द्वारा फरियादी को यह कहते हुये बलैकमेल किया जा रहा था कि उसके पास फरियादी के वीडियो क्लिप हैं जिसके एवज में आरेापिया आरती दयाल वायरल करने की धमकी देते हुये 03 करोड़ रुपयों की मांग कर रही थी। पैसे ना देने की स्थिति में फरियादी को आरोपिया विडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देते हुये ब्लैकमेल कर रही थी। उपरोक्त शिकायत की जांच पर से थाना पलासिया में महिला आरती दयाल एवं अन्य के विरुध्द अपराध क्रमाँक 405/19 धारा 419, 420, 384, 506, 120-बी एवं 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था।
उक्त प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम ने जाल बिछाया तथा आरोपिया आरती दयाल तीन करोड़ रूपये की पहली किस्त 50 लाख रूपये लेने के लिये होंडा क्रेटा कार क्रमांक डच् 16 ब्ठ 4441 से इंदौर आई जिसे कार सहित पुलिस टीम ने आरोपीगणों (1) आरती दयाल पति पंकज दयाल उम्र 29 साल निवासी सागर लेंडमार्क मिनाल रेसीडेन्सी भोपाल (2) मोनिका यादव पिता लाल यादव उम्र 18 साल निवासी ग्राम सवस्या तहसील नरसिंहगढ जिला राजगढ़ (3) ओमप्रकाश कोरी पिता रामहर्ष कोरी उम्र 45 साल निवासी आदमपुर छावनी थाना बिलखिरिया भोपाल को पकडा जाकर पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। जिनसे की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपिया आरती दयाल ने बताया कि वह विगत एक साल से मिनाल रेसीडेनसी भोपाल मे रहती है तथा एनजीओ का काम करती है। वह बीएससी तक पढी है
आरोपिया आरती ने खुलासा किया कि उसकी साथी श्वेता जैन निवासी मिनाल रेसीडेन्सी ने उसे करीब 8 माह पहले नगर निगम इंदौर के अधिकारी से मिलवाया था जिनकी मुलाकात के बाद उन दोनों में परस्पर फोन पर बातचीत शुरु हो गई तथा आरेापिया आरती दयाल ने अधिकारी को मुलाकात के लिये जोर दिया। मुलाकात के लिये जब आरेापिया आरती अपनी संगिनी मोनिका के साथ नगर निगम अधिकारी से मिलने के लिये इंदौर पहुंची तो मुलाकात के दौरान ही उन्होंनें छुपके एक वीडियों क्लिप बना ली तथा वापस भोपाल पहुंचने के बाद फरियादी से 03 करोड़ रूपयों की मांग की अन्यथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छवि धूमिल करने की बात कही।
आरोपिया की सहेली मोनिका यादव ने पूछताछ में बताया कि वह बीएससी की पढ़ाई भोपाल से कर रही है तथा विगत 01 साल से आरती को जानती है। इस प्रकरण में आरेापिया मोनिका, आरती दयाल के साथ उस समय भी इंदौर आई थी जब उन्होंनें छुपकर नगर निगम अधिकारी का वीडियों बना लिया था। आरोपी ओमप्रकाश कोरी पिता रामहर्ष कोरी उम्र 45 साल निवासी आदमपुर छावनी थाना बिलखिरिया भोपाल ने पूछताछ में बताया कि वह आरती को विगत 1 साल से जानता है तथा उसकी क्रेटा कार चलाता है। उक्त मामले क्रेटा क्रमाँक डच् 16 ब्ठ 4441 को जप्त किया गया है।
आरोपी आरती दयाल के बताये अनुसार, उसकी महिला साथी (4) श्वेता जैन पति विजय जैन उम्र 39 साल निवासी जे 394 मिनाल रेसीडेंसी भोपाल की भी इसमें संलिपत्ता पाई गई । जिसके चलते महिला आरोपीया श्वेता जैन पति विजय जैन को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। आरेापिया महिला श्वेता जैन के कब्जे से कुल 14,17000/- (चौदह लाख सत्तरह हजार रू) रुपये नगद व मोबाईल फोन बरामद हुयेे हैं। इसी तरह के काम मे लिप्त आरोपियाओं की अन्य साथीदारान युवतियां (5) श्वेता जैन पति स्वपनिल जैन उम्र 48 साल निवासी रेवेरा टाउनि भोपाल एवं (6) बरखा सोनी पति अमित सोनी उम्र 34 साल निवासी कोटरा सुल्तानाबाद को गिफ्तार किया गया है। आरोपीगणों ने पूर्व में अन्य किन लोगाें के साथ इस प्रकार की वारदातें कर ब्लैकमेल किया है इस संबंध में पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर, विस्तृत पूछताछ की जायेगी। जप्त सामग्री को एफएसएल जांच हेतु भेजा जावेगा।

Exit mobile version