jabalpur

हथियार तस्कर और वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

जबलपुर मुनप्र। क्राइम ब्रांच और केंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गये अबैध हथियारों के दो तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं थाना केंट में अबैध हथियार की तस्करी मे लिप्त दो आरोपी जिनके कब्जे से तीन देशी पिस्टल एक कट्टा एवं तीन कारतूस जप्त किये गये हैं ऐसी ही एक अन्य कार्रवाही में पाटन में शातिर वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार किये गये है और उनकी निशानदेही पर 9 बाइक जिनकी कीमत करीब चार लाख रूपये बताई जा रही है जप्त की गई है। एक आरोपी अभी फरार है जिसकर सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही है पुलिस को उम्मीद है कि पकड़े गये आरोपियों से दूसरी और घटनाओं का खुलासा भी हो सकता है वाहन चोरों और हथियार तस्कारों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ करने मे लगी हुई है वे लोग हथियार कहां से लाते थे ओर किन लोगों को सफ्लाई करते थे इसी तरह वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने कहां कहां से कितने वाहन पार किये है उन सभी की जानकारी एकत्रत की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button