सड़क दुर्घटना में सायकल सवार की मौत,कटंगी से मजदूरी कर जा रहा था घर
जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात जिले के समीपी कटंगी थाना के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सायकल सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह छिटक कर दूर गिरा दुर्घटना में सायकल सवार के सिर एवं शरीर के अन्य अंगो में गंभीर रूप से चोटें आने के कारण उसकी कुछ देर के बाद मौत हो गई। इस संबंंध में पुलिस एवं पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक कुसली ग्राम का रहने वाला45 वर्षीय केशू उर्फ केशव पिता रामसहाय गौँड़ काफी दिनों से जमुनिया ग्राम में रह कर वहां खेती कर कटंगी में किसी के यहां काम भी करता था बीती रात वह कटंगी से सायकल से सवार होकर जमुनिया ग्राम जा रहा था वह सायकल से प्रज्ञाधाम के समीप पहुंचा ही था कि पीेछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति से चलाते हुये उसे जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह दूर गिरा सायकल सवार को गिरते देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया इसी दौरान केशू का एक साथी पीछे से आ रहा था जिसने उसे घायल हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी और उसे घर लेकर आया रात में उसे प्राथमिक उपचार के लिये कटंगी लाया उसके बाद उसके मूलतः ग्राम कुसली में लाने के बाद जब अधिक तकलीफ हुई तो जब उसके परिजन उपचार के लिये जबलपुर ले जा रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेने के बाद प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पोस्ट मार्टम के लिये भिजवाते हुये घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।








